नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर पर डॉ. विनीत चौधरी द्वारा लिखित पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ का 11 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली के एलटीजी ऑडिटोरियम में भव्य विमोचन किया गया। यह पुस्तक पाँच दशकों से भी अधिक समय में फैले अमिताभ बच्चन के शानदार फिल्मी सफर, उनकी उपलब्धियों और उनके अद्वितीय व्यक्तित्व को समर्पित है। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम से पहले,…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर पर डॉ. विनीत चौधरी द्वारा लिखित पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ का 11 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली के एलटीजी ऑडिटोरियम में भव्य विमोचन किया गया। यह पुस्तक पाँच दशकों से भी अधिक समय में फैले अमिताभ बच्चन के शानदार फिल्मी सफर, उनकी उपलब्धियों और उनके अद्वितीय व्यक्तित्व को समर्पित है।
दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम से पहले, जुलाई माह में अमिताभ बच्चन ने स्वयं मुंबई स्थित अपने निवास ‘जलसा’ में इस पुस्तक के प्रथम प्रारूप को पढ़ा था। उन्होंने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे अपनी स्वीकृति भी प्रदान की थी।
इस अवसर पर ‘ए फॉर अमिताभ’ के लेखक डॉ. विनीत चौधरी ने कहा, “ ‘ए फॉर अमिताभ’ महज़ एक सुपरस्टार पर लिखी गई किताब नहीं, बल्कि उस महान शख्सियत को मेरी व्यक्तिगत श्रद्धांजलि है, जिसने बचपन से ही मुझे प्रेरित किया है। अमिताभ बच्चन के प्रति मेरा आकर्षण तब शुरू हुआ, जब पाँच साल की उम्र में मेरे पिता ने मुझे पहली फिल्म पत्रिका लाकर दी थी। इस किताब के माध्यम से मैं उन महान रचनाकारों को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने अमिताभ बच्चन को एक किंवदंती बनाने में अहम भूमिका निभाई। सलीम-जावेद, जिनकी सशक्त लेखनी ने ‘एंग्री यंग मैन’ को जन्म दिया, और ऋषिकेश मुखर्जी, जिन्होंने पर्दे पर अमिताभ के व्यक्तित्व को गहराई, संवेदनशीलता और आत्मा दी। यह किताब उन सभी के प्रति मेरा आभार व्यक्त करने का एक प्रयास है, जिन्होंने अमिताभ बच्चन के जादू को रचा और उन्हें हमारी ज़िंदगी का एक अटूट हिस्सा बना दिया।”
राजधानी में आयोजित इस भव्य पुस्तक विमोचन समारोह में अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी। लोकप्रिय एफएम रेडियो प्रस्तोता सायमा रहमान ने पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने इसे ‘बिग बी’ के प्रशंसकों के लिए एक अनमोल संग्रह और सिनेमा का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संदर्भ बताया। उनके अनुसार, यह पुस्तक महानायक के जीवन के संघर्षों और सफलताओं को सटीक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।
पुस्तक विमोचन के साथ ही अमिताभ बच्चन के सम्मान में ‘ए फॉर अमिताभ’ शीर्षक से एक रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अपने प्रशंसकों के बीच ‘स्टेज का बच्चन’ के नाम से लोकप्रिय डॉ. विनीत चौधरी पिछले 12 वर्षों से हर साल अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर दिल्ली में इस विशेष संगीत समारोह का आयोजन करते आ रहे हैं।
मंच पर डॉ. चौधरी के प्रवेश करते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट, सीटियों और ‘बच्चन-बच्चन’ के नारों से गूँज उठा। ‘मैं हूँ डॉन’, ‘सारा ज़माना हसीनों का दीवाना’ जैसे सदाबहार गीतों और विशेष रेट्रो मेडले पर उनकी जोशीली प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दर्शकों ने सभागार की गलियारों में भी जमकर नृत्य किया। इस संगीतमय शाम में डॉ. चौधरी के साथ डॉ. मानवी, मोहित, शालू सिंह, माया, नीरज गोस्वामी, गीतिका और अरविंद शर्मा ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।
इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित भी किया गया, जिनमें पूर्व एनएसजी कमांडो दिनेश हुड्डा, एम्स के पूर्व प्रोफेसर डॉ. भल्ला और नोएडा इंडस्ट्री के अध्यक्ष दलजीत सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)
Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…
Dhirendra shastri ram five fathers viral video: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का एक…
India pakistan cricket match: भारत और पाकिस्तान की टीमें अगले एक साल में अलग-अलग टूर्नामेंट…
Kal Ka Love Rashifal 04 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, बुधवार (04 नवंबर…
Martian meteorite : सहारा रेगिस्तान में 2022 में मिला करीब 800 ग्राम का गुलाबी पत्थर…
IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का पहला वनडे 4 नवंबर…