Crime News: यूपी के अतरौली में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं इस दौरान उसने बेटियों को भी जान से मारने का प्रयास क्या।
crime news
UP Crime News: जनपद के थाना अतरौली क्षेत्र के भीखपुर एमा गांव के सिकरी मजरे में बीती देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। गांव के ही रहने वाले रामसनेही नामक युवक ने शराब के नशे में पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी और 12 वर्षीय बेटी की गर्दन पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेटी की श्वास नली कट जाने से हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिससे अन्य पांच बच्चों की जान बच सकी।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रामसनेही मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था और शराब का आदी था। करीब 13 वर्ष पहले उसकी शादी बिहार की रहने वाली वेदना से हुई थी। दंपती के तीन बेटियां और दो बेटे हैं। परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार, पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। बीती रात भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में आए रामसनेही ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी वेदना (35) की गर्दन पर वार कर दिया। गला कटने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने चारपाई पर सो रही बड़ी बेटी रेशमा (12) की गर्दन पर भी वार कर दिया।
रेशमा के गले पर गहरा वार होने से उसकी श्वास नली कट गई। परिवार और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे संडीला सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां भी डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के समय घर में बाकी चार बच्चे भी मौजूद थे। बच्ची की दर्दनाक चीखें सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने आरोपी को खून से सनी कुल्हाड़ी समेत मौके पर ही दबोच लिया। बताया जा रहा है कि यदि समय रहते ग्रामीण आरोपी को पकड़ नहीं लेते तो वो बाकी बच्चों को भी जान से मार सकता था।
Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…
Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…
Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…
Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…
India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…
Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…