<
Categories: क्राइम

चेहरे पर स्प्रे, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, लूट की ऐसी खतरनाक वारदात जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Nagpur Crime News: कड़बी चौक को देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब 2 बाइक सवार लोगों ने व्यापारी पर दनादन फायरिंग की.

Nagpur Firing Case: महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार की रात शहर के कड़बी चौक इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब बाइक सवार दो लुटेरों ने एक व्यापारी पर बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 50 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया. इस सनसनीखेज वारदात ने न केवल पुलिस प्रशासन को हिला दिया बल्कि स्थानीय नागरिकों में भी गहरी दहशत का माहौल बना दिया है.

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, रजनी विहार, मेकोसाबाग निवासी 43 वर्षीय राजू रूपचंद दिपानी अनाज व्यापारी हैं. साथ ही वे अन्य व्यापारियों से रकम जमा करने का भी काम करते हैं. बीते कुछ दिनों में उन्होंने अलग-अलग व्यापारियों से लगभग 50 लाख रुपये इकट्ठा किए थे. बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे राजू अपनी दुकान से नोटों से भरा बैग लेकर घर की ओर निकल रहे थे.

जब वे कड़बी चौक स्थित एसबीआई एटीएम के पीछे पहुंचे, तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने उन्हें घेर लिया. पिछली सीट पर बैठा आरोपी राजू के चेहरे पर किसी रासायनिक पदार्थ का स्प्रे फेंकते ही अंधाधुंध फायरिंग करने लगा. व्यापारी को कंधे, पीठ और पैर पर तीन गोलियां लगीं। लुटेरे बैग छीनकर मौके से फरार हो गए.

घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया गया

फायरिंग से आसपास अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग दहशत में आकर अपनी दुकानों के शटर गिराने लगे. घायल राजू को तुरंत मानकापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, हालांकि एक गोली उनके पैर में फंसी हुई है.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर रवींद्र कुमार सिंगल, ज्वाइंट सीपी नवीनचंद्र रेड्डी, डीसीपी निकेतन कदम और जरीपटका पुलिस मौके पर पहुंचे. क्राइम ब्रांच की सभी यूनिट सक्रिय हो गईं और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का मानना है कि लुटेरों ने देसी कट्टे से फायरिंग की, क्योंकि जिस नजदीक से गोली चलाई गई, यदि हथियार अत्याधुनिक होता तो व्यापारी की जान बचना मुश्किल था.

‘टिप’ की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि लुटेरों को व्यापारी की बड़ी रकम ले जाने की जानकारी पहले से थी. संभावना जताई जा रही है कि ‘टिप’ के आधार पर ही वारदात को अंजाम दिया गया. इस संबंध में राजू के दो कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST