उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती के परिजन खेत पर गए हुए थे और पीछे से युवती ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया. इसके बाद हंगामा हो गया और दोनों को तालिबानी सजा दी गई.
कानपुर में क्राइम
Love Affair Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां डेरा गांव में एक प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा. वहां उसके परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर दोनों को तालिबानी सजा दी. दोनों को रस्सी से बांधकर पहले लात-घूंसों और फिर लाठी-डंडों से पीटा. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया.
जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी कथित प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था. इस दौरान उसके परिजन खेत में काम करने के लिए गए थे. इसी बीच गांव के कुछ लोगों को इसकी भनक लग गई. उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद खेतों में काम कर रहे घरवालों को खबर पहुंचाकर बुला लिया. जब उसके परिजन घर पहुंचे और उन्होंने घर का दरवाजा खोला, तो उनके होश उड़ गए.
शादीशुदा प्रेमिका याद ऐसी शिद्दत से आई कि प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी उसके ससुराल जा पहुंचा.
दोनों चोरी छुपे मिल ही रहे थे कि ससुराल वालों को भनक लग गई.ससुराल वालों ने दोनों को घसीट के निकाला और डंडों से कूट कूट कर आशनाई का प्रेत उतार दिया गया.📍कानपुर के डेरापुर क्षेत्र का… pic.twitter.com/B83OON0v4a
— Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08) August 8, 2026
बंद घर में युवती और उसका प्रेमी मौजूद थे. इससे उसके परिजन और ग्रामीण काफी नाराज हो गए. उन्होंने युवक और युवती को रस्सी से बांध दिया. इसके बाद उन्हें लात-घूंसे, लाठी-डंडों से बेदर्दी से पीटा. इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साई भीड़ से दोनों को बचाया.
थाना डेरापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहर सिंह का पुरवा में एक युवक के अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके घर जाने तथा महिला के परिजनों द्वारा उनके साथ मारपीट करने की घटना में की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी डेरापुर श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह द्वारा दी गयी बाइट। pic.twitter.com/qeFxvHirpw
— Kanpur Dehat Police (@kanpurdehatpol) August 8, 2026
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती का पहले से ही घर के सामने रहने वाले एक युवक से संबंध है. वे लगभग 6 साल से रिश्ते में हैं. इसके अलावा 2 महीनों से उसके संबंध खिरवां गांव के ही एक नए युवक से भी रिश्ता हो गया. दोनों के बीच मुलाकात भी होने लगीं. इसी बीच घरवालों और गांववालों ने दोनों को साथ में पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…