Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > खेत गए थे परिजन, गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा लड़का, रंगे हाथों पकड़े गए और फिर…

खेत गए थे परिजन, गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा लड़का, रंगे हाथों पकड़े गए और फिर…

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती के परिजन खेत पर गए हुए थे और पीछे से युवती ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया. इसके बाद हंगामा हो गया और दोनों को तालिबानी सजा दी गई.

Written By:
Last Updated: August 8, 2026 17:51:39 IST

Mobile Ads 1x1

Love Affair Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां डेरा गांव में एक प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा. वहां उसके परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर दोनों को तालिबानी सजा दी. दोनों को रस्सी से बांधकर पहले लात-घूंसों और फिर लाठी-डंडों से पीटा. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया.

खेत पर काम करने गए थे घरवाले

जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी कथित प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था. इस दौरान उसके परिजन खेत में काम करने के लिए गए थे. इसी बीच गांव के कुछ लोगों को इसकी भनक लग गई. उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद खेतों में काम कर रहे घरवालों को खबर पहुंचाकर बुला लिया. जब उसके परिजन घर पहुंचे और उन्होंने घर का दरवाजा खोला, तो उनके होश उड़ गए. 

रस्सी से बांधकर पीटा

बंद घर में युवती और उसका प्रेमी मौजूद थे. इससे उसके परिजन और ग्रामीण काफी नाराज हो गए. उन्होंने युवक और युवती को रस्सी से बांध दिया. इसके बाद उन्हें लात-घूंसे, लाठी-डंडों से बेदर्दी से पीटा. इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साई भीड़ से दोनों को बचाया.

एक साथ दो लोगों के साथ रिलेशन

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती का पहले से ही घर के सामने रहने वाले एक युवक से संबंध है. वे लगभग 6 साल से रिश्ते में हैं. इसके अलावा 2 महीनों से उसके संबंध खिरवां गांव के ही एक नए युवक से भी रिश्ता हो गया. दोनों के बीच मुलाकात भी होने लगीं. इसी बीच घरवालों और गांववालों ने दोनों को साथ में पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी.

MORE NEWS