<

Kanpur: नौकरी का झांसा देकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली लड़कियां, कौन है कानपुर को नर्क बनाने वाला रोहित वर्मा?

Kanpur News: कुछ ही महीनों पहले छांगुर बाबा वाले मामले ने पूरे यूपी को हिलाकर रख दिया था. एक ऐसा जाल बिछाया जिसका शिकार यूपी की सैकड़ों महिलाएं हुईं. वहीं अब कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, कानपुर में सामने आए एक सेक्स रैकेट के मामले ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है.

Kanpur News: कुछ ही महीनों पहले छांगुर बाबा वाले मामले ने पूरे यूपी को हिलाकर रख दिया था. एक ऐसा जाल बिछाया जिसका शिकार यूपी की सैकड़ों महिलाएं हुईं. वहीं अब कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, कानपुर में सामने आए एक सेक्स रैकेट के मामले ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है. इस सेक्स रैकेट के तार शहर के 18 होटलों से जुड़े हैं. दरअसल, इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी रोहित वर्मा बताया जा रहा है, जो एक पत्रकार होने का ढोंग रचकर शहर में वेश्यावृत्ति का नेटवर्क चला रहा था. पुलिस की कार्रवाई के बाद, आरोपी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. बता दें कि सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि आरोपी की कार के अंदर से एक पुलिस की वर्दी बेल्ट और टोपी मिली है. जिस बरामदगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते अब इस पूरे मामले की जांच बड़े ही ध्यान से की जा रही है. 

फेक पत्रकार बन चला रहा था रैकेट

पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपी रोहित वर्मा खुद को पत्रकार बताकर लोगों से बातचीत करता था और उनका विशवास और दिल जीतने का काम करता था, जिसके बाद वो लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर कानपुर ले आता था. जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आरोपी खास तौर पर दूसरे राज्यों की लड़कियों को अपना  शिकार बनाता था. एक युवती को नौकरी का प्रस्ताव देकर बंगाल से कानपुर लाया गया था, लेकिन यहां पहुंचने पर उसे जबरन सेक्स रैकेट में धकेल दिया गया.

Rajasthan Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने के दामों में बड़ा खेल! राजस्थान में खरीदारी का सुनहरा मौका या जेब पर भारी वार?

ऐसे करता था ब्लैकमेल

पीड़ितों के मुताबिक, रोहित वर्मा पहले उन्हें अपने जाल में फंसाता था और फिर गुपचुप तरीके से उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लेता था. बाद में, इन्हीं वीडियो और तस्वीरों का इस्तेमाल करके वह युवतियों को ब्लैकमेल करता था और उन्हें सेक्स रैकेट में काम करने के लिए मजबूर करता था. पुलिस का कहना है कि इस गिरोह का नेटवर्क शहर के कुछ होटलों से भी जुड़ा हो सकता है, और इस संबंध में जांच अभी जारी है.

Heena Khan

Recent Posts

सीएम योगी ने दी खुशखबरी, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की बढ़ेगी सैलेरी, कब मिलेगा मानदेय?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया. साथ ही…

Last Updated: April 4, 2026 15:13:52 IST

जेल की दीवारें भी नहीं रोक पाईं हौसला! कैदी ने ‘भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा’ में किया टॉप, मिलेगा सम्मान

वाराणसी की जिला जेल में बंद रहते हुए एक व्यक्ति ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा…

Last Updated: April 4, 2026 15:08:14 IST

पेट्रोल-डीजल के बाद अब बढ़े CNG के दाम, कितनी चुकानी होगी कीमत; फटाफट करें नोट

Fuel Price Hike: निजी ईंधन कंपनी Torrent Gas ने CNG की कीमतों में 2.50 रुपये…

Last Updated: April 4, 2026 15:06:28 IST

Inflammation: शरीर में सूजन के संकेत क्या है? एक्यूट और क्रोनिक में फर्क समझें, उपचार के तरीके

Inflammation Acute vs Chronic: क्या शरीर में सूजन हमेशा सामान्य होती है? यह कैसे होता…

Last Updated: April 4, 2026 15:04:12 IST

CBSE पाठ्यक्रम पर सियासी घमासान, भाषा की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए शिक्षा नीति पर बड़े सवाल

CBSE Curriculum Controversy: एम.के. स्टालिन ने CBSE स्ट्रक्चर को हिंदी थोपने की रणनीति बताते हुए…

Last Updated: April 4, 2026 15:00:24 IST

UPI पिन डालने का झंझट खत्म, अब स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही होगी पेमेंट, कैसे काम करेगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…

Last Updated: April 4, 2026 14:47:15 IST