<

लेंसकार्ट स्टोर में हाई वोल्टेज ड्रामा! ग्राहक-कर्मचारी के बीच जमकर हुई मारपीट, CCTV फुटेज ने खोली पोल

Lenskart Controversy: लेंसकार्ट कंपनी को लेकर चल रहे विवाद पर ग्रेटर नोएडा में लेंसकार्ट के कर्मचारी और ग्राहक के बीच मारपीट हो गई. इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आ गया, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई.

लेंसकार्ट को लेकर चल रहे विवाद पर बहस करना लेंसकार्ट के कर्मचारी को भारी पड़ गया. यह घटना यूपी के ग्रेटर नोएडा से सामने आई है, जहां पॉश मार्केट में बने लेंस्कार्ट के ऑउटलेट पर ग्राहक और कर्मचारी के बीच ऐसी बहस हुई कि मारपीट की नौबत आ गई. इसके बाद आरोपी फरार हो गए. हालांकि यह घटना शॉप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

क्या है पूरा मामला?

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कुछ ग्राहक लेंसकार्ट के स्टोर पर पहुंचे. और वहां मौजूद कर्मचारी से लेंसकार्ट विवाद के हालिया विवाद पर चर्चा करने लगे. इसके बाद बहस ने हिंसक रूप ले लिया और कर्मचारी और ग्राहकों में मारपीट होने लगी. हालांकि वहां मौजूद कुछ अन्य कर्मचारियों ने अपने कर्मचारी को बचाया. फिर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए. आपको बता दें कि यह पूरा मामला थाना बीटा 2 के जगत फ़ार्म मार्केट का है. हालांकि इस घटना की पुलिस को शिकायत दे दी गई है. 

क्या है लेंसकार्ट विवाद?

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर लेंसकार्ट की ग्रूमिंग पॉलिसी को लेकर विवाद हुआ था. यह इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा था. इसके बाद लेंसकार्ट के विरोध में जगह-जगह हिंदू संगठन विरोध करने लगे. क्योंकि कंपनी ने पहले सिर्फ हिंदुओं के पहनावे को टारगेट किया था. यह मामला तब और बढ़ गया, जब बाबा बागेश्वर ने लेंसकार्ट को चेतावनी देते हुए कहा कि सुधर जाएं, नहीं तो अपनी कंपनी जाकर लाहौर में खोल लें. हालांकि, मामला बढ़ता देख कंपनी की तरफ से माफी मांगी गई. और बाद में नई “इन स्टोर स्टाइल गाइडलाइन” भी जारी हुई. अब सभी धर्मों को अपनी आस्था के अनुसार पोशाक और चीजें पहनने की छूट दे दी गई. तब जाकर मामला शांत हुआ.

यह खबर भी पढ़ें: ‘नक्कटा तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले’, लेंसकार्ट विवाद पर आगबबूला हुए बाबा बागेश्वर, बोले- पतली गली से निकल

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST