Reem Shaikh On Interfaith Marriage: रीम शेख जो टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं ने हाल ही में इंटरफेथ मैरिज को लेकर अपीन राय रखी है. उन्होंने कहा कि मेरे बयान से आलोचना भी होगी लेकिन मेरा ऐसा ही है.
Reem Shaikh On Interfaith Marriage: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रीम शेख ने हाल ही में इंटरफेथ मैरिज (दूसरे धर्म में शादी) को लेकर अपनी राय रखी है. एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वो इस समय सिंगल हैं और अपनी धार्मिक आस्था के चलते दूसरे धर्म में शादी करना उनके लिए संभव नहीं है. रीम ने खुलकर कहा कि उनकी लाइफस्टाइल और विश्वास इतने गहरे जुड़े हुए हैं कि वो किसी ऐसे रिश्ते में नहीं रह पाएंगी जहां धार्मिक सोच अलग हो.
रीम ने इस विषय पर बात करते हुए कहा कि वो अपने धर्म को पूरी निष्ठा से मानती हैं. उन्होंने बताया कि वो दिन में पांच वक्त की नमाज पढ़ती हैं और रमजान के दौरान रोजे भी रखती हैं. उनके लिए ये केवल परंपरा नहीं, बल्कि जीवन का अहम हिस्सा है. इसी वजह से उन्होंने साफ किया कि वो ऐसे साथी के साथ खुद को एडजस्ट नहीं कर पाएंगी जो अलग धर्म को फॉलो करता हो.
उन्होंने ये भी कहा कि उनके इस बयान पर लोगों की आलोचना हो सकती है, लेकिन वो अपनी भावनाओं और सीमाओं को लेकर पूरी तरह साफ हैं.
रीम ने अपनी फैमिली बैकग्राउंड का जिक्र करते हुए बताया कि उनके माता-पिता की शादी इंटरफेथ थी, लेकिन वो रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया. इस एक्सपीरिएंस ने भी उनके नजरिए को प्रभावित किया है और शायद इसी कारण वो अपने लिए ऐसा रिश्ता नहीं चाहतीं जहां धार्मिक मतभेद हों.
रीम शेख ने बहुत कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. महज 8 साल की उम्र में उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा और जल्दी ही अपनी पहचान बना ली. शुरुआती दिनों में उन्होंने ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ में देवी लक्ष्मी का किरदार निभाया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया.
रीम ने अपने करियर में कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया है. इनमें ‘ना आना इस देस लाडो’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘देवों के देव…महादेव’, ‘दिया और बाती हम’, ‘तुझसे है राबता’ और ‘तू आशिकी’ जैसे शोज शामिल हैं. टीवी के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. ‘वजीर’, ‘गुल मकई’ और ‘होमबाउंड’ जैसी फिल्मों में उनका काम देखा गया है. हाल ही में वह ‘लाफ्टर शेफ’ जैसे शो में भी नजर आई थीं.
Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…
Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…
Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…
गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…
पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…
जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…