<

Lucknow Crime: सगे भांजे के प्यार में पागल हुई महिला, पति ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा, फिर बहू ने सास को दिया जह, प्रेमी बोला- ‘नानी को…’

Lucknow Crime News: यूपी के लखनऊ में एक महिला ने अपनी सास को रोटी में जहर देकर मार डाला. मृतक की बहू का सगे भांजे से प्रेम प्रसंग था. वहीं आरोपी बहू की शादी मृतक के बेटे से 4 साल पहले हुई थी.

UP Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहू द्वारा सास की हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मामला काकोरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमगंज गांव का है, जहां 65 साल की शांति देवी को उनकी बहू शालिनी रोटी में जहर मिलाकर दे दिया था, जिसकी वजह से पहले तबीयत बिगड़ी और फिर बाद में मौत हो गई. बहू ने यह कदम अपने भांजे से प्रेम प्रसंग में किया. पुलिस ने इस मामले में बेटे के शक के आधार पर बहू पर सख्ती की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया.

पुलिस की पूछताछ में मृतक की बहू ने बताया कि उसका सगे भांजे करन से अफेयर था. सास को यह बात पसंद नहीं थी. वह दोनों को मिलने और बात करने से रोकती थी. इस वजह से 10 दिन पहले भी सास की जान लेने की कोशिश की थी. चाय में कीटनाशक मिलाया था, लेकिन सास ने पूरी चाय नहीं पी थी.

कीटनाशक मिलाकर बनाई रोटी

आरोपी बहू ने पुलिस को आगे बताया कि 5 अप्रैल को उसने आटे में कीटनाशक मिलाकर रोटी बनाई. उसने बताया कि घर के सामने ही नाबालिग चचेरे भांजे का घर है. वह करन का दोस्त है. उससे कीटनाशक मंगवाया करती थी. उसने यह भी बताया कि करन ने कहा था कि पहले नानी को मारो, नाना को मारोफिर मामा को. उसके बाद हम साथ रहेंगे.

फिलहाल करन अपनी नानी शांति देवी की मौत के बाद से ही फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. शांति देवी की डेडबॉडी को कब्र से निकलवाकर विसरा लिया है.

4 साल पहले हुई थी शालिनी की शादी

बताया जा रहा है कि मृतक शांति के बेटे मनोज रावत की शालिनी से 4 साल पहले शादी हुई. शादी के एक साल बाद दोनों को बेटा हुआ. सब अच्छा चल रहा था. मनोज का एक भांजा करन इराक में नौकरी करता है. वह इसी साल जनवरी में इराक से लौट आया, जब ननिहाल पहुंचा तो उसका मामी शालिनी से अट्रैक्शन हो गया. दोनों मिलने लगे. फोन पर बातें करने लगे. करन बार-बार ननिहाल आने लगा.

रिश्तेदार होने की वजह से किसी को अफेयर की शंका नहीं हुई. इस बीच मनोज ने शालिनी को फोन पर बात करते पकड़ लिया. मनोज ने उसका फोन तोड़ दिया. इस दौरान चचेरे भांजे ने करन का साथ दिया. मनोज के न होने पर करन उसी के फोन पर कॉल करता तो वह मामी शालिनी के पास बात कराने पहुंच जाता. यह बात सास शांति देवी को अखरने लगी. वह अड़ंगा लगाने लगी. इसी वजह से शालिनी ने सास को मार डाला.

कैसे हुई शालिनी पर शक?

शालिनी के पति मनोज ने बताया कि मां को दफनाने उनको दी गई रोटी के बारे में पूछा गया. उसने बताया कि मां से बची हुई रोटी बाहर रखी है. मैं बाहर रोटी देखने गया. बाहर रोटी नहीं मिली तो शक हुआ. 7 अप्रैल को एक पन्नी में लपेटी हुई रोटी घर के अंदर रखे मौरंग में मिली. उसके बारे में पूछने पर पत्नी गुमराह करने लगी.

मनोज ने बताया कि इसके बाद गांव के लोगों को पंचायत बुलाई गई. वहां पर बातचीत हो रही थी, तभी चचेरा भांजा आकर बोला कि शालिनी मामी ने दो बार रुपए देकर कीटनाशक दवा मंगवाई थी. इस पर शालिनी से पूछा गया तो उसने कहा कि कीटनाशक नानी के घर भिजवाने के लिए मंगवाया था. मैंने कहा कि तुम्हारी नानी का घर यहां से 2 किलोमीटर ही दूर है. उनको बुलाता हूं, सब क्लियर हो जाएगा. इससे शालिनी घबरा गई.

मुझे भी मार देती- मनोज

इसके बाद शालिनी ने सभी के सामने करन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने की बात कबूली. साथ ही बताया कि इसके बाद मुझे भी मार देती. उसके कबूलनामा का लोगों ने वीडियो बना लिया. फिलहाल पुलिस ने शालिनी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी करन फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

‘शादी कराओ, वरना नहीं उतरूंगा’ इटावा में 100 फीट लंबे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 2 घंटे बाद हुई हैप्पी एंडिंग

Etawah Tower Drama: इटावा थाना क्षेत्र में तब अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक…

Last Updated: April 13, 2026 20:04:33 IST

Tim David Fined: टिम डेविड को भारी पड़ी ये गलती, 25% कट गई सैलरी! हार्दिक को भी लगा लाखों का झटका

MI vs RCB: मुंबई में हार्दिक पांड्या की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद टिम…

Last Updated: April 13, 2026 20:05:47 IST

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने आनन-फानन में उठाया ये कदम

Trisha Krishnan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से…

Last Updated: April 13, 2026 20:02:58 IST

‘ऑफिस में महिला कर्मी की छाती को…’, बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, धारा 354C को किया परिभाषित

Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वर्कप्लेस…

Last Updated: April 13, 2026 19:26:42 IST

कौन हैं रिधिमा शर्मा? जिनकी कनिका शर्मा से चल रही है जुबानी जंग, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Who is Ridhima Sharma: इन दिनों सोशल मीडिया पर रिधिमा शर्मा और कनिका शर्मा की…

Last Updated: April 13, 2026 19:18:19 IST