Mainpuri Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाई की हत्या कराने वाली बहन ने बड़ा दावा किया है. उसने कहा कि जितेंद्र (प्रेमी) ने करण (भाई) को मारा नहीं था. दोनों के बीच लड़ाई हुई थी. इसी दौरान धोखे से लग गई. महिला ने कहा कि गोली चली, लेकिन धोखे से चली. दोनों में हाथापई हुई तो मैं बचा रही थी.
मैनपुरी में भाई की हत्या कराने वाली बहन पूजा और उसका प्रेमी जितेंद्र
Mainpuri Murder Case: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक भाई ने अपनी शादीशुदा बहन को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इसके बाद महिला के भाई और प्रेमी में मारपीट हो गई. बाद में महिला के कहने पर उसके प्रेमी ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद प्रेमी ने अपने भाई के साथ मिलकर शव को घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी किनारे जंगल में ले जाकर फेंक दिया.
इसके बाद महिला ने पुलिस में अपने भाई करण की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. हालांकि, जांच में पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया. साथ ही महिला पूजा दूबे और उसके प्रेमी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया.
इस बीच पुलिस जब महिला को थाने लेकर पहुंची तो मीडियाकर्मियों ने इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल. महिला के इन सवालों के जवाब सुनकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे.
महिला ने बताया कि जितेंद्र (प्रेमी) ने करण (भाई) को मारा नहीं था. दोनों के बीच लड़ाई हुई थी. इसी दौरान धोखे से लग गई. महिला ने कहा कि गोली चली, लेकिन धोखे से चली. दोनों में हाथापई हुई तो मैं बचा रही थी. भाई भी इसको (जितेंद्र) मारने में लगा था और ये भी मार रहा था. उसने बताया कि 12 से 1 बजे रात की यह घटना है.
पूजा ने कहा कि जितेंद्र प्रेमी नहीं था, वो मेरी किडनी में पथरी का इलाज करणे आता था. महिला ने कहा- ‘मेरी किडनी में गांठ है, उसकी दवाई चल रही है. वह उसी का इलाज करता था.’
जानकारी के मुताबिक मृतक फर्रुखाबाद का रहने वाला था और अपनी बहन को छोड़ने उसके ससुराल मैनपुरी आया हुआ था. फर्रुखाबाद के करथिया गांव की पूजा दुबे की शादी करीब 15 साल पहले मैनपुरी के कुसमरा गांव निवासी दिलीप दुबे से हुई थी. दिलीप महाराष्ट्र के पुणे में आईटी कंपनी में काम करते है. दोनों के तीन बच्चे हैं.
करण मंगलवार को बहन को छोड़ने के लिए उसके ससुराल कुसमरा गया था. रात अधिक होने के कारण वहीं रुक गया. रात में करीब 12 बजे जितेंद्र चुपके से पूजा से मिलने आया हुआ था और दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे. तभी करण की आंख खुल गई. उसने जितेंद्र के घर आने का विरोध किया तो दोनों आपस में भिड़ गए. जमकर मारपीट हुई. इस दौरान पूजा के कहने पर उसने करण को गोली मार दी.
Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद में 2 मासूम बेटियों की मौत के बाद पुलिस अब…
IPL 2026: जिसे ऑक्शन में किसी ने नहीं पूछा, उस अनसोल्ड खिलाड़ी ने LSG के…
Ravindra Jadeja IPL Ban: साल 2010 राजस्थान रॉयल्स के रविंद्र जडेजा को आईपीएल से बैन…
Vastu Tips For Eat: अक्सर आपने देखा होगा कि, लोग खाना खाने के बाद उसी…
Asha Bhosle And Brett Lee Song: ब्रेट ली और आशा भोसले के उस जादुई गाने…
Naina Ba Jadeja Profile: गुजरात में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर रवींद्र जडेजा की…