Bjnor News: एक युवक द्वारा ब्लैकमेलिंग से परेशान शादीशुदा महिला ने सुसाइड कर लिया. आत्महत्या से पहले महिला ने अपने पति के नाम लेटर भी लिखा.
Bijnor Woman Suicide Case: ऊपर पंखे से लटकी थी मां, बिस्तर पर सो रही थीं बेटियां
Bjnor News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान शादीशुदा महिला ने आत्महत्या कर ली. इससे पहले भावुक सुसाइड लेटर लिखा है, जिसमें उसने पति से माफी मांगी है. यह सुसाइड लेटर मौके पर पहुंची पुलिस ने जान गंवाने वाली महिला के कमरे से बरामद किया है. महिला का नाम मोनिका है.
मेरे प्रिय पति, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं. अगर आप मुझे माफ सकते हैं तो कर दें. एक युवक मुझे ब्लैकमेल कर रहा है. ऐसे में मुझे मौत को गले लगाने का फैसला लेना पड़ रहा है.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुसाइड करने से पहले मोनिका ने मायके में फोन भी किया था. हैरत की बात यह है कि उसने अपने घरवालों को युवक द्वारा ब्लैकमेलिंग करने के बारे में जानकारी नहीं दी थी. इस मौके पर यानी अपने बारे में बताने के दौरान मोनिका रो भी रही थी.
UP के बिजनौर में मोनिका द्वारा फांसी लगाकर अपनी जान देने के बाद पैरेंट्स का कहना है कि उनकी बेटी ने फोन किया था और रो रही थी. इस पर लगा कि पति-पत्नी के बीच कोई झगड़ा हुआ होगा, इसलिए ज्यादा ध्यान नहीं दिया. जरा भी अंदाजा होता तो वो अपनी बेटी से मिलते और पूरी जानकारी लेते.
सुसाइड नोट में मोनिका ने लिखा- मैं तुमसे प्यार करती हूं प्यारे पति, अगर हो सके तो मुझे माफ़ कर देना. एक लड़का मुझे ब्लैकमेल कर रहा है, इसलिए मुझे मरना पड़ेगा. पुलिस के मुताबिक, जब मौके पर पहुंचे तो मोनिका फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी, जबकि उसकी दोनों बेटियां पास ही एक चारपाई पर सो रही थीं.
पुलिस ने जब मोबाइल फोन की जांच की तो पता चला कि खुदकशी करने से पहले मोनिका ने अपने मायके में वीडियो कॉल भी किया था. उस समय वह रो रही थी, लेकिन उसके परिवार वालों ने इसे पति-पत्नी के बीच होने वाली एक आम कहा-सुनी समझकर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया. बाद में मोनिका ने फांसी लगा ली.
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…