<
Categories: मनोरंजन

Box Office: 42 दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर कहां खड़ी है ‘धुरंधर 2’? जानें क्या रहा अन्य फिल्मों का हाल

Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 42 दिन हो चुके हैं. लेकिन अभी भी यह फिल्म कई फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ती नजर आ रही हैं. जानिए 'भूत बंगला' से लेकर 'डकैत' की बुधवार को कितनी कमाई हुई.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने सिनेमाई दुनिया में कई कीर्तिमान अपने नाम किए. यह फिल्म कमाई के मामले में भारतीय इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. रणवीर सिंह की इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज हुए 42 दिन हो चुके हैं. लेकिन अब भी ये करोडों में कमाई कर रही है. वहीं दूसरी ओर भूत बंगला और माइकल जैसी फिल्में सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है. चलिए जानते हैं 29 अप्रैल यानी बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए कैसा साबित हुआ. 

‘धुरंधर 2’ ने 42वें दिन कितने कमाए?

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ को थिएटर्स में रिलीज हुए 42 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने बीते दिन बधुवार यानी 29 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने मंगलवार को 1.30 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने अभी तक कुल 1,133.94 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन जैसे आदि कलाकार नजर आए हैं. 

यह खबर भी पढ़ें: जब फफक कर रो पड़े अनुराग कश्यप, नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे पीछे की वजह, आखिर एक्टर ने ऐसा क्या कहा?

वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में दूसरी सबसे बड़ी इंडियन फिल्म

विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष 10 भारतीय फिल्मों की बात करें तो, रणवीर सिंह के नाम दो स्थान हैं, वहीं शाहरुख खान और प्रभास के नाम भी दो-दो स्थान हैं. हालांकि, आमिर खान इस सूची में पहले स्थान पर काबिज हैं. रणवीर सिंह को अंततः दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ेगा क्योंकि ‘धुरंधर 2’ अभी भी ‘दंगल’ से लगभग 200 करोड़ रुपये पीछे है, क्योंकि धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1819.04 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. 

  1. दंगल: 2059.04 करोड़
  2. धुरंधर 2: 1819.04 करोड़
  3. बाहुबली 2: 1800 करोड़
  4. पुष्पा 2: 1727.23 करोड़
  5. धुरंधर : 1354.84 करोड़
  6. आरआरआर: 1275.51 करोड़
  7. केजीएफ: चैप्टर 2: 1228.59 करोड़
  8. जवान: 1163.82 करोड़
  9. पठान: 1069.85 करोड़
  10. कल्कि (2898 ईस्वी): 1054.67 करोड़

क्या रहा ‘भूत बंगला’ का हाल?

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म  ‘भूत बंगला’ की कमाई में मंगलवार को बढ़त देखने को मिली है. इस फिल्म 13वें दिन यानी बुधवार को 3.25  करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म ने मंगलवार को 4.35 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म की कुल कमाई की बात करें, तो इसने अभी तक 124.50  करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं.

क्या रहा अन्य फिल्मों की कमाई?

प्रसिद्ध गायक और डांसर माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ भी थिएटर्स में दिखाई जा रही है. इस फिल्म ने छठे दिन 2.30 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने मंगलवार को 2.40  करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.  इसके अलावा ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ बॉक्स ऑफिस पर गिन रही आंखिरी सांसें.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST