<

बृजधाम में पंडित ने महिला श्रद्धालु से की अश्लीलता, फाड़े कपड़े, वीडियो बनता देख किया ये काम, मामला दर्ज

Brij Dham Viral News: बृजधाम में दर्शन के लिए निकली दो महिला श्रद्धालुओं के साथ नाव में कथित तौर पर एक पंडित ने अश्लील हरकत की. विरोध करने पर मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक की नौबत आ गई. इस घटना का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले पर मथुरा पुलिस ने भी एक्शन लिया है.

Mathura Yamuna Boat Incident: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित बृजधाम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिये है. दर्शन के लिए निकली दो महिला श्रद्धालुओं के साथ नाव में कथित तौर पर एक पंडित ने अश्लील हरकत की. विरोध करने पर मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक की नौबत आ गई.
विवाद के दौरान पंडित ने एक महिला श्रद्धालु के कपड़े तक फाड़े थे. इस घटना का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले पर मथुरा पुलिस ने भी एक्शन लिया है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी घटना.

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो के मुताबिक, बृजधाम में दोनो महिलाएं एक पंडित के साथ दर्शन के लिए गई थीं. इस दौरान नाव में मौजूद एक पंडित पर महिलाओं के साथ अश्लीलता और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा. जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित रूप से उनके कपड़े फाड़ दिए, जिसके जवाब में महिलाओं ने भी पंडित को पीटना शुरू कर दिया. इस घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पानी में कूद गया पंडित

जब महिलाओं ने अपने बचाव में आरोपी पंडित की पिटाई शुरू की और वीडियो बनाया जाने लगा तो वह घबराकर नाव से यमुना नदी में कूद गया और मौके से भागने की कोशिश की.

यहां देखें वीडियो


 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस पूरे मामले पर महावन पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Recent Posts

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST

Kash Patel Fact Check: क्या सच में काश पटेल का है ये वायरल डांस वीडियो? जानें दावे की सच्चाई

Kash Patel viral video: एक वीडियो, जिसमें FBI डायरेक्टर काश पटेल को एक बॉलीवुड गाने…

Last Updated: March 30, 2026 21:22:43 IST

चर्चा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज? क्यों पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, शंकराचार्य का क्यों दिया हवाला

Aniruddhacharya Maharaj: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. बता दें कि,…

Last Updated: March 30, 2026 20:31:44 IST

जो गोली चलाएगा, वो कीमत चुकाएगा, अन्याय से लड़ने के तरीके होते हैं… नक्सलवाद पर अमित शाह की कुछ बड़ी बातें

गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर भाषण दिया.…

Last Updated: March 30, 2026 20:24:23 IST