Watch Video: बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के बसेवा राय गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई. एक युवक ने प्रेमिका के घर के बाहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई.
कौन था मृतक युवक?
मृतक की पहचान शिवकुमार (30) के रूप में हुई है. वह परशुरामपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव का रहने वाला था. उसके पिता का नाम स्वर्गीय रामबूझारत बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, युवक और युवती आपस में रिश्तेदार थे. बताया जा रहा है कि पहले दोनों का रिश्ता तय हुआ था, लेकिन किसी कारण से यह रिश्ता टूट गया. इसके बाद युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई थी. इस बात से शिवकुमार काफी आहत था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था.
मिलने से किया इनकार तो उठाया खौफनाक कदम
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे शिवकुमार युवती से मिलने की जिद लेकर उसके घर पहुंचा था. उसने युवती से मिलने की बात कही, लेकिन युवती के परिजनों ने मिलने से साफ इनकार कर दिया. परिजनों के इनकार के बाद युवक ने घर के बाहर ही खुद को गोली मार ली. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद युवती के घर में भी कोहराम मच गया.
ये भी पढ़ें: Watch Video: ‘कुछ काम नहीं कर रहा…’ चलती ट्रेन में बेबस दिखा ड्राइवर, इमरजेंसी ब्रेक भी हुए फेल? पटरी से उतरे डिब्बे
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही हर्रैया पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस युवक के परिजनों और युवती के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है. जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Caught on Camera: मचने वाली थी तबाही, ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर जलाने लगा रॉकेट; वीडियो वायरल पर मचा हड़कंप