Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक सड़क हादसे का CCTV वीडियो तेजी से चर्चा में है. फुटेज में एक सफेद हुंडई क्रेटा चलती ट्रॉली के पीछे से अचानक ओवरटेक करती नजर आती है लेकिन अगले ही पल सामने से आ रही महिंद्रा स्कॉर्पियो-N से उसकी जोरदार टक्कर हो जाती है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों में सवार आठ लोग घायल हो गए.
बता दें कि यह घटना मध्य प्रदेश के मंडला-रायपुर नेशनल हाईवे-30 पर अंजनिया के पास मेधाताल इलाके की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार 9 नवंबर 2026 को शाम करीब 4:03 बजे एक क्रेटा कार आगे चल रही ट्रॉली को पार करने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान सामने से स्कॉर्पियो-N आ गई. क्रेटा चालक को शायद सामने से आ रहे वाहन का अंदाजा नहीं लगा और देखते ही देखते दोनों SUV आमने-सामने टकरा गईं.
अबे मरना ही चाह रहा था क्या ये 😳 https://t.co/UvT6QRC7pz
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) November 10, 2026
दोनों गाड़ियों में सवार थे 8 लोग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कॉर्पियो-N में गुरवानी परिवार के चार सदस्य सवार थे, जो मंडला की ओर से आ रहे थे. वहीं, क्रेटा में सिन्हा परिवार के चार लोग रायपुर से वृंदावन जा रहे थे. हादसे के बाद सभी आठ घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल बुधेश्वर सिन्हा और शकुंतला सिन्हा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.
मंडला SP ने रुककर की घायलों की मदद
बताया जा रहा है कि मंडला के पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी उस समय बिछिया की ओर से गुजर रहे थे. हादसा देखकर उन्होंने मौके पर रुककर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था कराने में मदद की. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग ड्राइवर की ओवरटेकिंग को लेकर सवाल कर रहे हैं. कुछ लोग इसे लापरवाही बता रहे हैं, तो कुछ जानना चाहते हैं कि चालक ने सामने से आ रही गाड़ी को क्यों नहीं देखा.
ये भी पढ़ें: Kaushambi Viral Video: युवक ने युवती को गोद में बैठाया, फिर चलती बाइक पर किया रोमांस, वीडियो वायरल