Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Meerut: होटल के कमरे में नाबालिग लड़की संग मिला फरदीन, मोबाइल में मिला अश्लील वीडियो, हो गई पिटाई

Meerut: होटल के कमरे में नाबालिग लड़की संग मिला फरदीन, मोबाइल में मिला अश्लील वीडियो, हो गई पिटाई

मेरठ के एक होटल में एक मुस्लिम युवक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ पड़ा गया. हिंदू संगठनों ने इस पर जमकर हंगामा करते हुए आरोपी की जमकर पिटाई की है.

Written By:
Last Updated: August 18, 2026 16:35:40 IST

Mobile Ads 1x1
मेरठ के थापरनगर स्थित एक होटल में 16 वर्षीय नाबालिग हिंदू लड़की मुस्लिम युवक के साथ पकड़ी गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को होटल से बरामद किया. पुलिस से पहले हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे और उन लोगों ने लड़के की पिटाई कर दी. 
 
बता दें कि पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उसके मोबाइल को भी बरामद कर लिया है. पुलिस को आरोपी के मोबाईल से कई युवतियों के अश्लील वीडियो मिले है. इसके अलावा युवती की मां ने भी युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और उसके साथ बलत्कार का आरोप लगाया है.

हिंदू संगठन ने लगाया पता 

बताया गया कि नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिंदू को होटल में एक नाबालिग लड़की के ठहरे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद दल के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस की टीम रंजीत होटल पहुंची और एक कमरे की तलाशी ली. जांच के दौरान कमरे से 16 वर्षीय लड़की और घंटाघर क्षेत्र निवासी फरदीन को बरामद किया गया. इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट भी की. पुलिस ने स्थिति संभालते हुए युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया.

युवक पर लगे कई गंभीर आरोप

मुस्लिम युवक फरदीन पर सबसे गंभीर आरोप युवक के मोबाइल फोन को लेकर सामने आया है. संगठन के पदाधिकारियों और लड़की के परिजनों का दावा है कि मोबाइल में नाबालिग से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो मौजूद था. युवक पर यह भी आरोप लगाया गया कि फोन में अन्य युवतियों से जुड़े भी कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही हो सकेगी.

मां ने दर्ज कराई शिकायत 

घटना की सूचना मिलने पर लड़की की मां भी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह युवक कई दिनों से उनकी बेटी को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर रहा था और उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी मोबाईल में बना रखी थी. मां ने पुलिस से बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मोबाइल फोन में मौजूद कथित वीडियो की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच कराने और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की मांग की.
 
घटना के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने होटल प्रबंधन पर भी सवाल उठाए. संगठन ने होटल के खिलाफ भी कार्रवाई और लाइसेंस की जांच की मांग की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

MORE NEWS