<

Muzaffarnagar: एक घंटे तक बच्ची को ‘बंधक’ बनाए रहा बंदरिया, कैसे मोबाइल फोन ने बचाई जान

Muzaffarnagar Monkey Hostage Newborn Baby: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बंदर ने बच्ची को बंधक बना लिया. एक शख्स ने जुगाड़ लगाकर किसी तरह उसकी जान बचाई.

Muzaffarnagar Monkey Hostage Newborn Baby: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पर बिस्तर पर लेटी बच्ची को बंदरिया ने बंधक बना लिया. वह करीब एक घंटे तक बिस्तर पर  लेटी बच्ची के पास बैठा रहा. जैसी है परिजन की नजर पड़ी तो बंदरिया आक्रामक हो गई. वह बच्ची को नुकसान पहुंचाने लगी. इस बीच वहां मौजूद एक शख्स ने बंदरिया को मोबाइल फोन पर कुछ वीडियोज और फोटोज दिखाने शुरू किए. इस दौरान उसका ध्यान भटका को बच्ची को बचा लिया गया. इस पूरे मामला का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है. 

बच्ची के पास बंदरिया देख घबराया परिवार

यह पूरी घटना मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र की है. जय हिंद इंटर कॉलेज के पीछे नवजात बच्ची कलसुम कमरे में सो रही थी. इसी दौरान अचानक एक बंदरिया कमरे में घुस गई और बच्ची के पास बैठ गया. बंदरिया को देखकर बच्ची रोने लगी. रोने की आवाज सुनकर उसकी दादी कमरे में पहुंची. वहां का नजारा देखकर दादी घबरा गई. दादी ने ही शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया. वहां मौजूद लोगों ने बंदरिया को हटाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह डटा रहा. 

वीडियो साभार दैनिक भास्कर

मोबाइल फोन से भटकाया गया बंदरिया का ध्यान

हालात को देखते हुए पशु-पक्षी प्रेमी सन्नी चोपड़ा को इस बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने पारंपरिक प्रयास से बंदर को हटाने की कोशिश की. विफल रहने पर उन्होंने मोबाइल फोन का सहारा लिया.  आखिरकार लोगों ने ही बंदरिया का ध्यान भटकाने के लिए उसे मोबाइल फोन दिखाया. वहीं, मोबाइल देखकर बंदर का ध्यान भटका तो किसी शख्स ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. कहा जा रहा है कि बच्ची की मां गुलिस्ता और पिता तहसीन ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे, जबकि दादी घर के बार बैठी थी. बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST