Muzaffarnagar Monkey Hostage Newborn Baby: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पर बिस्तर पर लेटी बच्ची को बंदरिया ने बंधक बना लिया. वह करीब एक घंटे तक बिस्तर पर लेटी बच्ची के पास बैठा रहा. जैसी है परिजन की नजर पड़ी तो बंदरिया आक्रामक हो गई. वह बच्ची को नुकसान पहुंचाने लगी. इस बीच वहां मौजूद एक शख्स ने बंदरिया को मोबाइल फोन पर कुछ वीडियोज और फोटोज दिखाने शुरू किए. इस दौरान उसका ध्यान भटका को बच्ची को बचा लिया गया. इस पूरे मामला का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है.
बच्ची के पास बंदरिया देख घबराया परिवार
यह पूरी घटना मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र की है. जय हिंद इंटर कॉलेज के पीछे नवजात बच्ची कलसुम कमरे में सो रही थी. इसी दौरान अचानक एक बंदरिया कमरे में घुस गई और बच्ची के पास बैठ गया. बंदरिया को देखकर बच्ची रोने लगी. रोने की आवाज सुनकर उसकी दादी कमरे में पहुंची. वहां का नजारा देखकर दादी घबरा गई. दादी ने ही शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया. वहां मौजूद लोगों ने बंदरिया को हटाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह डटा रहा.
वीडियो साभार दैनिक भास्कर
यूपी के मुजफ्फरनगर के चरथावल में एक बंदर घर में घुसकर 3 महीने के मासूम को करीब 2 घंटे तक पकड़े बैठा रहा। बच्चा बेड पर अकेला लेटा था, तभी बंदर चुपचाप अंदर आया और उसके पास बैठकर उसे सहलाने लगा, खेलने लगा।
जब परिजन कमरे में पहुंचे तो डर के कारण हड़कंप मच गया। बंदर अचानक आक्रामक हो… pic.twitter.com/nWPLCHOvqX
— Shivani Sahu (@askshivanisahu) April 22, 2026
मोबाइल फोन से भटकाया गया बंदरिया का ध्यान
हालात को देखते हुए पशु-पक्षी प्रेमी सन्नी चोपड़ा को इस बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने पारंपरिक प्रयास से बंदर को हटाने की कोशिश की. विफल रहने पर उन्होंने मोबाइल फोन का सहारा लिया. आखिरकार लोगों ने ही बंदरिया का ध्यान भटकाने के लिए उसे मोबाइल फोन दिखाया. वहीं, मोबाइल देखकर बंदर का ध्यान भटका तो किसी शख्स ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. कहा जा रहा है कि बच्ची की मां गुलिस्ता और पिता तहसीन ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे, जबकि दादी घर के बार बैठी थी. बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई.