<

बेटी की शादी के दिन खूनी झड़प, रास्ते में घेरकर बरसाए लाठी-पत्थर, पिता समेत कई घायल

Morena News: मुरैना के महुआ थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में बेटी की शादी का दिन उस समय दहशत में बदल गया, जब पुरानी रंजिश के चलते दुल्हन पक्ष पर हमला कर दिया गया. इस हिंसक झड़प में दुल्हन के पिता समेत कई लोग घायल हो गए, जबकि एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है.

Morena News: मुरैना के महुआ थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में बेटी की शादी का दिन उस समय दहशत में बदल गया, जब पुरानी रंजिश के चलते दुल्हन पक्ष पर हमला कर दिया गया. इस हिंसक झड़प में दुल्हन के पिता समेत कई लोग घायल हो गए, जबकि एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, दुल्हन के पिता हरिओम सिंह तोमर अपने परिजनों के साथ शादी से जुड़े काम से जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों से कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया.

हमले में दुल्हन के पिता समेत कई घायल

अचानक हुए हमले में दुल्हन के पिता, चचेरा भाई, बुआ सहित चार से अधिक लोग घायल हो गए. एक बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अन्य घायलों के सिर में चोटें, हाथ में फ्रैक्चर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें बताई गई हैं.

पुरानी रंजिश के लेकर हुआ विवाद

महुआ थाना पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि हमलावर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी. बीच-बचाव करने आए लोगों को भी नहीं बख्शा गया.

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन घायलों को उपचार के लिए पोरसा अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

(Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)
Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST

IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…

Last Updated: October 17, 2026 22:45:13 IST

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हादसा, कई लोगों की मौत, अब तक 40 घायल

Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…

Last Updated: October 17, 2026 22:13:31 IST

शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और खीर रखने की परंपरा

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…

Last Updated: October 17, 2026 21:43:57 IST

Imran Khan FRRO notic: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, OCI कार्ड रद्द करने पर FRRO ने मांगा जवाब, हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर

Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…

Last Updated: October 17, 2026 19:55:26 IST

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित संग शादी के 27 साल, श्रीराम नेने बोले- तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…

Last Updated: October 17, 2026 19:16:29 IST