<

दूषित भोजन की शिकायत करना पड़ा भारी, शिक्षक बर्खास्त,मीडिया कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

जामों ब्लॉक सभागार में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भोजन की गुणवत्ता को लेकर उठा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। खराब भोजन की शिकायत करने वाले शिक्षकों पर प्रशासनिक कार्रवाई और मीडिया कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किए जाने से मामला और अधिक गरमा गया है।

अमेठी: जामों ब्लॉक सभागार में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भोजन की गुणवत्ता पर उठा सवाल अब विवाद का रूप लेता जा रहा है। इसके फलस्वरूप दूषित भोजन की शिकायत करने वाले शिक्षकों को निलंबन का सामना करना पड़ा।इसके साथ मीडिया कर्मियों पर भी प्रशासनिक कार्रवाई के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया हैं,जिसके कारण यह मामला और भी गंभीर हो गया हैं।

शिक्षक हुए निलंबित,मीडियाकर्मियों पर FIR

जानकारी के अनुसार, बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा कुल 13 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया हैं,जिसमें शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राम ललन दुबे और शिक्षक ओम नारायण पांडेय मुख्य रूप से शामिल हैं. इन दोनो शिक्षकों के द्वारा ही भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे और मीडिया कर्मियों से यह बात शिकायती तौर पर सांझा भी की गई थी। 

इस मामले में शिक्षक ओम नारायण पांडेय को निलंबित कर बहादुरपुर से मामले का संज्ञान लेने की सूचना है। जबकि अनका कहना है कि अब तक उन्हें इस तरह का कोई भी आधिकारिक आदेश नहीं मिला है,और न ही किसी प्रकार का कोई भी संबद्धीकरण का पत्र ही मिला है. शिक्षक ने बताया कि इस कार्रवाई की जानकारी उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से मिली.

तहसीलदार हुए गुस्से से आगबबूला

उधर,तहसीलदार गौरीगंज का कहना है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में परोसा गया भोजन पूरी तरह ठीक और गुणवत्ता की दृष्टि से भी उपयुक्त था,लेकिन उसे खराब बताकर बेवजह का मुद्दा बनाया गया जिससे कि प्रशासन की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया जिसके फलस्वरूप मीडियाकर्मियों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया हैं. उन्होंने भविष्य में इस तरह कि चीजें न हो इसके लिए भी प्रशासन को सख्त आदेश दिए ताकि इन बेवजह की चीजों पर अंकुश लग सकें.  

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद शिक्षक जगत और मीडिया कर्मियों में निराशा और रोष व्याप्त हैं.और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी चरम पर है. उन्होनेंं कहा कि अगर भोजन में किसी प्रकार की समस्या न होती तो इसकी शिकायत करने की कोई आवश्यकता नहीं होती.    

 

 


 
Team Indianews

Recent Posts

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST

IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…

Last Updated: October 17, 2026 22:45:13 IST

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हादसा, कई लोगों की मौत, अब तक 40 घायल

Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…

Last Updated: October 17, 2026 22:13:31 IST

शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और खीर रखने की परंपरा

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…

Last Updated: October 17, 2026 21:43:57 IST

Imran Khan FRRO notic: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, OCI कार्ड रद्द करने पर FRRO ने मांगा जवाब, हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर

Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…

Last Updated: October 17, 2026 19:55:26 IST

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित संग शादी के 27 साल, श्रीराम नेने बोले- तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…

Last Updated: October 17, 2026 19:16:29 IST