<

मामा नहीं, भांजा बन गया ‘कंस’! अदालत ने सुनाई ऐसी सजा सुन दहल उठेगा दिल

Agra Crime News: आगरा में रिश्ते एक बार फिर तार- तार हो गए, जब भांजे ने ही अपने मामा को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.

Agra Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में रिश्तों का शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई, जब भांजा ही अपने मामा के लिए कंस बन बैठा. जी हां, मामूली विवाद के कारण भांजे ने अपने मामा को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. इस घटना पर अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई है.

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, थाना चित्राहाट क्षेत्र के कचोरा घाट निवासी अंकित वाजपेयी ने 13 मार्च 2018 को अपने ही मामा छवि मोहन शुक्ला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी. यह विवाद उस समय हुआ, जब छवि मोहन शुक्ला अपने दोस्तों अस्तेंद्र नाथ, शरद शुक्ला और राजेश कुमार के साथ सौतेली बहन के घर से डीप फ्रिज (चिलर) लेने पहुंचे थे. जैसे ही वे चिलर को गाड़ी पर लाद रहे थे, तभी वहां अंकित वाजपेयी आ पहुंचा और रुपये की मांग करने लगा.

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

पैसों के लेन-देन को लेकर मामा-भांजे में बहस बढ़ गई. देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अंकित ने गुस्से में कुल्हाड़ी उठा ली और अपने मामा की गर्दन पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से छवि मोहन शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपी का आपराधिक इतिहास

इस केस में यह भी सामने आया कि अंकित इससे पहले 2017 में संपत्ति के बंटवारे को लेकर अपने नाना पर भी घातक हमला कर चुका था. घटना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की.

 

अदालत की कार्यवाही

मृतक के पिता रमेश चंद शुक्ला, निवासी हैरीपुर (थाना बकेवर, इटावा) ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर 21 अगस्त 2018 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया. अभियोजन पक्ष ने इस मामले में 7 गवाहों को पेश किया. सभी सबूतों और गवाहों के बयान सुनने के बाद एडीजे-7 पवन कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने आरोपी अंकित वाजपेयी को दोषी करार दिया. अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई और साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST