<
Categories: देश

7 खोपड़ियां, हड्डियां और…, कर्नाटक के इस धर्मस्थल पर सैकड़ों लड़कियां दफन; SIT ने किया बड़ा खुलासा

karnataka Dharmasthala Case: कर्नाटक धार्मिक स्थल विवाद में एसआईटी ने घटनास्थल से 7 खोपड़ियां बरामद की हैं, जिनमें से अधिकांश अधेड़ उम्र के पुरुषों की हैं और लगभग एक साल पुरानी हो सकती हैं.

Dharmasthala Case: लंबे समय से चल रही कर्नाटक के धमस्थल पर जांच में कई बड़े खुलासे होते जा रहे हैं, वहीं अब एक और हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ ज़िले के बंगालगुड्डा इलाके में धर्मस्थल सामूहिक दफ़नाने के मामले की जाँच कर SIT टीम को दो और खोपड़ियाँ मिलीं. हैरान कर देने वाली बात ये है कि इसमें अब तक बरामद मानव खोपड़ियों की कुल संख्या सात हो गई है. कहा जा रहा है कि ये खोपड़ियां ज़्यादातर अधेड़ उम्र के पुरुषों की हैं और ये अवशेष लगभग एक साल पुराने हैं. इतना ही नहीं जांच टीम का कहना है कि इस खौफनाक जगह से ऐसी ही खतरनाक चीजें और मिल सकती हैं. इस मामले को लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने संकेत दिया है कि ये अवशेष आत्महत्या के मामलों से जुड़े हो सकते हैं. 

जानिए खौफनाक कांड के बारे में

आपकी जानकारी के लिए बता दें SIT विशेष की टीम धर्मस्थल में कथित हत्या और सैकड़ों लोगों को अवैध रूप से दफ़नाने की जांच में जुटी हुई है. विशेष जाँच दल SIT  ने बुधवार को 5 खोपड़ियां और गुरुवार को दो और खोपड़ियां बरामद कीं. इतना ही नहीं पुलिस और वन अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने नक्सल-विरोधी बल के जवानों के साथ मिलकर लगभग 12 एकड़ के जंगली इलाके की तलाशी ली. तलाशी अभियान के दौरान एक छड़ी और बाकि मानव अवशेष बरामद किए गए.

पूर्व सफाई कर्मचारी ने किया था दावा

धर्मस्थल सामूहिक दफ़नाने का मामला जुलाई 2025 में तब प्रकाश में आया जब एक पूर्व सफ़ाई कर्मचारी ने दावा किया कि उसे 1995 से 2014 के बीच मंदिर नगरी के आसपास 100 से ज़्यादा शवों को दफ़नाने के लिए मजबूर किया गया. शिकायतकर्ता, जिसकी पहचान सी.एन. चिन्नय्या के रूप में हुई, ने आरोप लगाया कि ये शव मुख्यतः महिलाओं और नाबालिगों के थे, जिन पर यौन हिंसा के निशान थे. चिन्नय्या ने अदालत में कुछ कंकाल के अवशेष भी पेश किए.

Heena Khan

Recent Posts

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST