Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. 20 और 21 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से विसर्जन कार्यक्रम समाप्त होने तक यातायात में बदलाव होगा. वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.

Written By:
Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST

Mobile Ads 1x1

Noida Traffic Advisory: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दशहरे पर रामलीला देखने या रावण दहन के लिए जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें. नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रामलीला आयोजनों के चलते कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने और ट्रैफिक डायवर्ट करने की योजना बनाई है. वहीं, 20 और 21 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान भी कई रास्तों पर बदलाव रहेगा.

नोएडा स्टेडियम के आसपास इन रास्तों पर प्रतिबंध

सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में रामलीला के चलते आसपास के कई मार्ग प्रभावित होंगे. सेक्टर-12, 22 और 56 तिराहे से स्टेडियम चौक, सेक्टर-10-21 यू-टर्न से सेक्टर-12, 22 और 56 तिराहे तथा सेक्टर-8, 10, 11 और 12 चौक से मोदी मॉल चौक तक जाने वाले रास्तों पर रोक रहेगी. इसके अलावा सेक्टर-31-25 चौक, मेट्रो अस्पताल चौक, एनटीपीसी अंडरपास और जलवायु विहार चौक से जुड़े कुछ मार्गों पर भी यातायात प्रभावित होगा.

स्टेडियम जाने के लिए अपनाएं वैकल्पिक रास्ते

रजनीगंधा चौक से सेक्टर-12, 22 और 56 तिराहे जाने वाले वाहन सेक्टर-10-21 यू-टर्न, जलवायु विहार चौक, निठारी, सेक्टर-31-25 चौक, एनटीपीसी और गिझौड़ होकर जा सकेंगे. सेक्टर-12, 22 और 56 तिराहे से स्टेडियम जाने वाले वाहन सेक्टर-57 चौराहा, गिझौड़ और सेक्टर-31-25 चौक का रास्ता अपना सकते हैं. स्टेडियम में वीआईपी और वीवीआईपी वाहनों की एंट्री-निकासी गेट नंबर-7 से होगी. पास वाले वाहनों के लिए गेट नंबर-3 से प्रवेश और गेट नंबर-4 से निकासी की व्यवस्था है. सामान्य वाहनों की पार्किंग एडॉब कंपनी के पास खाली मैदान में होगी.

सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी बदलाव

सेक्टर-62 में वैल्यू बाजार और फोर्टिस की ओर जाने वाले वाहनों को सेक्टर-59 तिराहे से गुजरना होगा. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एकमूर्ति गोलचक्कर से ग्लैक्सी गोलचक्कर जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा. इनके लिए डी-मार्ट, बिसरख, एसीई और खैरपुर गोलचक्कर वैकल्पिक मार्ग होंगे.

20 और 21 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन पर डायवर्जन

मूर्ति विसर्जन के दौरान सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक जरूरत के अनुसार यातायात बदला जाएगा. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी बॉर्डर जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर भेजा जाएगा. आगे डीएनडी या चिल्ला मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकेगा. सूरजपुर से कुलेसरा जाने वाले वाहन चौगानपुर गोलचक्कर और बिसरख होकर जा सकेंगे. डायवर्जन के दौरान संबंधित सड़कों पर साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे. एंबुलेंस और फायर सर्विस जैसे आपातकालीन वाहनों को रास्ता दिया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है. परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं.

MORE NEWS