Noida Maids Protest: नोएडा में सोमवार को निजी कंपनियों के कर्मचारियों के विरोध के बाद अब मंगलवार को नोएडा के ही सेक्टर-121 में फिर से एक बवाल खड़ा हो गया. यहां एक सोसाइटी के बाहर सभी हाउस हेल्प मेड्स ने सैलरी बढ़ाने के लिए जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान सोसाइटी के दूसरी कर्मचाररी भी वेतन बढ़ाने के लिए पथराव और तोड़फोड पर उतर आए.
नोएडा में बवाल: सेक्टर 121 की सोसाइटी में मेड्स का हिंसक प्रदर्शन, सैलरी बढ़ाने की मांग पर जमकर हुआ पथराव
Noida Maids Protest: नोएडा में निजी कर्मचारियों के प्रदर्शन का सिलसिला अब हाउसिंग सोसाइडी तक जा पहुंचा है. इस कड़ी में मंगलवार को नोएडा सेक्टर 121 स्थित एक सोसाइटी में हाउस हेल्प (मेड) के ग्रुप ने भी अपने काम की सैलरी बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन किया. सेक्टर 121 के क्लियो काउंटी, गढ़ी चौखंडी में घर का काम करने वाली हाउस हेल्प ने प्रदर्शन के दौरान सोसाइटी पर पथराव किया. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के चलते कमिश्नरेट नोएडा ने अलग-अलग इलाकों में पुलिस बल की तैनाती कर दी है, ताकि जान-माल की हानि ना हो.
सेक्टर 121 के क्लियो काउंटी में घरों में दैनिक काम जैसे-साफ-सफाई आदि का बेहतर बढ़ाने के लिए प्रदर्शन पर उतरी मेड्स ने पथराव किया तो सोसाइटी के दूसरे श्रमिक भी तोड़फोड़ पर उतर आए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सभी हाउस हेल्प एक ग्रुप में प्रदर्शन कर रही हैं तो वहीं दूसरे लोग उनकी वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं.
नोएडा के अलग-अलग एरिया से वेतन बढ़ाने को लेकर चल रहे प्रदर्शन को लेकर गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिशनरेट ने भी ट्वीट किया है, जिसमें आम जनता और श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है. अपने इस नोटिफिकेशन में पुलिस प्रशासन ने अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान ना देने को कहा है.
शहर में बढ़ते प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रहीं किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें. पुलिस प्रशासन ने जनता को आश्वासन भी दिया है कि ‘अराजकता फैलाने एवं अफवाहें प्रसारित करने वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध दृढ़तापूर्वक विधिक कार्यवाही की जाएगी’.
नोएडा में सोमवार को कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन के बाद फिल्हाल शांति बनी हुई है. इस मामले को शांत कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक कमेटी गठित की, जिसने फैक्टरी वर्कर्स को आश्वासन दिया गया है कि उनके हितों की रक्षा होगी. बता दें कि सोमवार को निजी कंपनियों के वर्कर्स का प्रोटेस्ट हिंसक हो गया. श्रमिकों ने ना सिर्फ कंपनी और फैक्ट्रियों पर पथराव किया, बल्कि सड़क पर मौजूद वाहनों को फूंककर रास्ते जाम कर दिए थे. 8 से अधिक स्थानों पर हुए उपद्रव में पुलिस ने 300 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया है.
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…