Khesari Lal Yadav Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बार फिर खेसारी लाल ट्रेंड कर रहे हैं. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐसा लग रहा है कि वो एक बार फिर पवन सिंह पर बरस रहे हैं. आइए देखते हैं वायरल वीडियो-
Khesari Lal Yadav Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित सितारे खेसारी लाल यादव एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. अपनी बेबाक शैली और दमदार अंदाज के लिए जाने जाने वाले खेसारी लाल का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते नजर आ रहे हैं- ‘एक बिहारी सब पे भारी’. उनके इस बयान ने फैंस के बीच जोश भर दिया है, वहीं इंडस्ट्री में हलचल भी तेज कर दी है.
वायरल वीडियो में खेसारी लाल कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अब हम सबको भाई चारा निभाने का टाइम आ गया है और हमे चाहिए एक दम देसी 6 फिट का हट्टा कट्टा जवान जो कि आंधी-तुफान से लड़ जाए भौकाली हो. सिर्फ बातों का भौकाल नहीं कुछ करने का लड़ने का. अब दुनिया को दिखाते हैं कि एक बिहारी सब पे भारी. आपको बता दें कि वीडियो के अंत में पवन सिंह की एक क्लिप जोड़ी गई है, जिसमें वो कहते नजर आते हैं- ‘फिर शुरू हो गए तय’. इस जोड़ ने लोगों के बीच ये चर्चा और तेज कर दी है कि कहीं ये वीडियो पवन सिंह पर तंज तो नहीं. इससे पहले भी दोनों भोजपुरी एक्टर एक दूसरे पर कई बार टिप्पणी करते हुए नजर आए हैं, पहले भी दोनों काफी विवाद में रह चुके हैं.
ये कोई पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच इस तरह की बयानबाजी चर्चा में आई हो. इससे पहले भी दोनों कलाकार कई बार एक-दूसरे पर अप्रत्यक्ष रूप से टिप्पणी करते रहे हैं. उनकी ये खटास अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रही है और फैंस के बीच बहस का विषय बनती रही है.
अगर करियर की बात करें तो दोनों ही सितारों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. भोजपुरी सिनेमा में अपनी मजबूत पकड़ के साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है. दोनों कलाकारों के गाए गाने हिंदी फिल्मों में भी हिट साबित हुए हैं.
हाल ही में पवन सिंह ने फिल्म ‘डकैत’ के जरिए साउथ इंडस्ट्री में भी कदम रखा है, जो उनके करियर के विस्तार को दिखाता है. वहीं खेसारी लाल भी लगातार अपने प्रोजेक्ट्स और सोशल मीडिया उपस्थिति के जरिए चर्चा में बने रहते हैं.
ये कहना गलत नहीं होगा कि दोनों कलाकार जितने फेमस हैं, उतने ही विवादों में भी रहते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता और बेबाक बयान अक्सर उन्हें सुर्खियों में ले आते हैं.
अब देखना दिलचस्प होगा कि खेसारी लाल का ये नया वीडियो सिर्फ एक जोशीला संदेश है या फिर इसके पीछे कोई छिपा हुआ इशारा भी है.
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…