<
Categories: देश

Bank Holiday This Week: आम आदमी की बढ़ी समस्या, 14 और 15 अप्रैल को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर की क्या है स्थिति

इस हफ्ते अगर आपको बैंक का कोई काम है, तो बैंक जाने से पहले पता कर लें कि बैंक खुले भी हैं या नहीं. दरअसल इस हफ्ते कई कारणों की वजह से बैंक की कई दिन की छुट्टी है. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने इलाके में बैंक की छुट्टी कंफर्म कर लें.

Bank Holidays This Week: इस हफ्ते अगर आपको बैंक का कोई काम है, तो बैंक जाने से पहले पता कर लें कि बैंक खुले भी हैं या नहीं. दरअसल इस हफ्ते कई कारणों की वजह से बैंक की कई दिन की छुट्टी है. 

इसलिए बैंक जाने से पहले अपने इलाके में बैंक की छुट्टी कंफर्म कर लें. दरअसल 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, उसके बाद 15 अप्रैल को भी कुछ त्योहारों की वजह से कई इलाकों में बैंक बंद रहेंगे, जिससे आम लोगों को समस्या हो सकती है.

कब-कब बैंक रहेंगे बंद

इस हफ्ते सोमवार यानी 13 अप्रैल को बैंक खुला था, उसके बाद 14 और 15 अप्रैल को कई जगहों पर RBI ने छुट्टी की घोषणा की है. 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की वजह से लगभग पूरे देश में ही बैंक की छुट्टी है, हालांकि आइजोल, भोपाल, चंडीगढ़, ईटानगर, कोहिमा, नई दिल्ली, रायपुर, शिलॉन्ग और शिमला में बैंक इस दिन खुले हुए हैं.

वहीं 15 अप्रैल को सिर्फ कुछ क्षेत्रों में ही छुट्टी है. बता दें कि अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला और तिरुवनंतपुरम शहर में बैंक 15 अप्रैल को भी बंद रहेंगे. कल यानी 15 अप्रैल को बैंक देश के कई शहरों में बंगाली नववर्ष (नबाबर्षा) / बोहाग बिहू / विषु / हिमाचल दिवस के चलते बंद रहेंगे. RBI ने इन्हीं अवसरों के चलते बैंकों की कल छुट्टी दी है. इसलिए अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो बैंक जाने का प्लान न बनाएं.

RBI पहले से छुट्टियों का कैलेंडर करता है जारी

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI द्वारा पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती हैं, जिसमें इस बात की जानकारी होती है कि किस किस दिन किस किस शहर में बैंक किन किन कारणों से बंद रहने वाले हैं. ऐसे में किसी भी दिन बैंक जाने से पहले RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST