<

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग गई. 5 दुकानें इस आग की चपेट में आ गईं, जिसके कारण दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर है.

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा में 24 अक्टूबर 2026 की दोपहर आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया. सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-125 स्थित रायपुर इलाके में एक होटल से शुरू हुई आग आसपास की चाय और स्नैक्स की दुकानों तक फैल गई. देखते ही देखते इलाके में धुएं का गुबार छा गया और लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया. इस दौरान एक व्यक्ति बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया.

आग की घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें दुकानों के आसपास आग की लपटें और आसमान में उठता धुआं दिखाई दे रहा है. फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रहे हैं. 

कृष्णा फूड पॉइंट से शुरू हुई आग

जानकारी के मुताबिक, आग सेक्टर-125 स्थित कृष्णा फूड पॉइंट नाम के होटल में लगी थी. इसके बाद लपटें आसपास की खाने-पीने की दुकानों तक पहुंच गईं. आग फैलने से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी.

दमकल की चार गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, रायपुर इलाके में चाय और स्नैक्स की पांच दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया.  सेक्टर-126 थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई. चीफ फायर ऑफिसर (CFO) की निगरानी में दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. पुलिस ने इलाके में स्थिति संभालते हुए लोगों को प्रभावित स्थान से दूर रखा.

सिलेंडर फटने की आवाज से दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग के दौरान आसपास सिलेंडर फटने जैसी आवाजें भी सुनाई दीं. इससे लोगों में डर और बढ़ गया. आग लगने की शुरुआती वजह सिलेंडर फटने के कारण ही बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST