Dhurandhar Box Office Collection Day 8: 'धुरंधर' के धमाके का असर अब बड़ी-बड़ी फिल्मों पर होने लगा है. रणवीर सिंह की 'धुरंधर' उनके अब तक के करियर की सबसे फिल्म भी साबित हो सकती है.
Dhurandhar Box Office Collection Day 8
Dhurandhar Box Office Collection Day 8: ‘धुरंधर’ की आंधी की चपेट में अब बड़ी-बड़ी फिल्में आने लगी हैं. आदित्य धर ने फिल्म के नाम पर एक ऐसा तूफान बॉक्स ऑफिस पर उतारा है, जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. वीकेंड की शुरुआत के साथ ही ‘धुरंधर’ ने अपना ऐसा रंग दिखाया है कि सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर और विकी कौशल की फिल्मों के लिए भी अब खौफ पैदा हो गया है. रिलीज के 8वें दिन ‘धुरंधर’ ने 5 बड़ी फिल्मों को धो डाला है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल ने अपनी दमदार अदाकारी के साथ लोगों का दिल जीत लिया है. चलिए इसी बीच फिल्म की कमाई पर एक नजर डालते हैं.
सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ का कारोबार किया है. इस हफ्ते में ये अब तक की फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई है. पहले दिन जहां ‘धुरंधर’ ने 28 करोड़ के साथ शुरुआत की थी, वहीं दूसरे दिन 32 करोड़ कमाए थे. तीसरे दिन 43 करोड़, चौथे दिन 23.25 करोड़, पांचवें दिन 27 करोड़,छठे दिन 27 करोड़, सातवें दिन भी 27 करोड़ का ही कलेक्शन किया था.
इसी के साथ ‘धुरंधर’ का अब तक का टोटल कलेक्शन 239.25 करोड़ हो गया है. वहीं रणवीर की फिल्म ने 8वें दिन की कमाई के मामले में शाहरुख की ‘पठान’ और ‘जवान’, सलमान की ‘टाइगर 3’, विकी की ‘छावा’ और रणबीर की ‘एनिमल’ को भी पछाड़ दिया है. इन 5 फिल्मों से 8वें दिन की कमाई ‘धुरंधर’ की काफी ज्यादा है. वहीं शनिवीर और रविवार के आंकड़ों से और भी ज्यादा की उम्मीदें की जा रही हैं.
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…
Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…
10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…