<

UP Crime: आधी रात चोरी के लिए घर में घुसे चोर, बुजुर्ग महिला ने किया विरोध तो कर दिया बड़ा कांड, अब ढूंढ रही पुलिस

Pratapgarh Crime: पुलिस ने बताया कि छानबीन से ऐसा प्रतीत होता है कि रात अज्ञात चोर घर में घुसे और विरोध करने पर उन्होंने गला दबाकर फुलझरिया देवी की हत्या कर दी. साथ ही उनके पहने हुए चांदी के गहने लेकर फरार हो गए.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के हथिगवां थानाक्षेत्र में कथित तौर पर अज्ञात चोर ने एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी. इसके बाद उसके जेवर लेकर फरार हो गए. हथिगवां थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा (बरना) में अपने घर में अकेली रह रहीं फुलझरिया देवी (85) की अज्ञात चोरों ने रविवार रात गला दबाकर हत्या कर दी और उनके पहने हुए चांदी के गहने लेकर फरार हो गए.

सुबह करीब 7 बजे परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

महिला के पति और एक बेटे के हो चुकी है मौत

मृतका फुलझरिया देवी के पति भगवत प्रसाद की 25 साल पहले मौत हो गई थी. उनके पांच बेटे स्वामीनाथ, देवता दीन, सीताराम, राम खेलावन और मुना और बेटी कमलेश है. जिनमें से देवता दीन की कुछ साल पहले ही मौत हो गई है.

पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ हत्या और अन्य अपराधों को लेकर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया. पुलिस ने बताया कि पति भगवत प्रसाद की मौत के बाद फुलझरिया देवी अपने बच्चों से अलग इस घर में रहती थीं.

पहने हुए चांदी के गहने लेकर फरार हुए चोर

उन्होंने बताया कि छानबीन से ऐसा प्रतीत होता है कि रात अज्ञात चोर घर में घुसे और विरोध करने पर उन्होंने गला दबाकर फुलझरिया देवी की हत्या कर दी एवं उनके पहने हुए चांदी के गहने लेकर फरार हो गए.

पुलिस ने बताया कि सूचना पर पुलिस घटना पर पहुंची तो उसने देखा घर का सामान बिखरा पड़ा था और शरीर पर पहने आभूषण गायब थे. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तथा घटना की जांच शुरू की गई. फिलहाल आगे की जांच जारी है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST