<
Categories: देश

हज के दौरान मस्जिद अल-हरम और नबवी में वीडियो बनाया तो लगेगा भारी जुर्माना, सऊदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Haj 2026: हज यात्रा के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए सऊदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब मस्जिद अल-हरम और मस्जिद-ए-नबवी में वीडियो बनाने और तस्वीर खींचने पर पाबंदी रहेगी. ऐसा करने पर 10,000 रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा.

Haj 2026 Rule Change: हज यात्रा के लिए अलग-अलग देशों के जायरीन ने उड़ान भरना शुरू कर दिया है. भारत के भी जायरीन हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जाने वाले हैं. सऊदी सरकार ने इस साल हज यात्रा के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए अपने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. जो जायरीन हज यात्रा पर जा रहे हैं, अगर वे इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है.

सऊदी सरकार ने मक्का में मस्जिद अल-हरम और मदीना में मस्जिद-ए-नबवी के अंदर तस्वीरें लेने और वीडियो रिकॉर्ड करने पर रोक लगा दी है.

नियमों का उल्लघंन करने पर लगेगा जुर्माना

इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 10,000 रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा. इसी तरह अगर कोई व्यक्ति बिना वैध हज वीज़ा के हज यात्रा करते हुए पाया जाता है तो उसे 30,000 रियाल का जुर्माना देना होगा. यात्रा शुरू होने की प्रक्रिया 16 अप्रैल को शुरू हुई और दो अलग-अलग उड़ानों से यात्रा करने वाले तीर्थयात्री पहले ही मदीना पहुंच चुके हैं. बाकी जायरीनों के 20 मई तक पहुंचने की उम्मीद है.

कब होगी हज यात्रियों की वापसी?

हज तीर्थयात्रियों की अपने देश वापसी की यात्रा 2 जून से शुरू होने वाली है और आखिरी वापसी की उड़ान 28 जून को निर्धारित है. तीर्थयात्रियों के लिए बिना किसी परेशानी के यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सऊदी सरकार ने नियमों को सख्ती से लागू करने के उपाय किए हैं. हज के दौरान अगर कोई व्यक्ति बिना वैध हज वीज़ा के पवित्र स्थलों के अंदर पाया जाता है, तो उस पर 30,000 रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा.

होटलों पर भी लगेगा जुर्माना

इसके अलावा, अगर कोई होटल ऐसे लोगों को अपने यहां ठहराता है जिनके पास वैध हज वीज़ा नहीं है तो होटल प्रबंधन पर 100,000 रियाल का भारी जुर्माना लगाया जाएगा. साथ ही मस्जिद अल-हरम और मस्जिद-ए-नबवी के अंदर तस्वीरें और वीडियो लेना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. अगर कोई व्यक्ति इन जगहों के अंदर मोबाइल फ़ोन से वीडियो रिकॉर्ड करते या तस्वीरें लेते हुए पाया जाता है तो उस पर 10,000 रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा.

होटलों में खाना बनाने पर पाबंदी

पहले भारत से हज यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को अपना खाना खुद पकाने की आज़ादी थी. उन्हें अपने होटल के कमरों के अंदर खाना बनाने और खाने की अनुमति थी. हालांकि, इस साल इस सुविधा को खत्म कर दिया गया है. अब तीर्थयात्रियों को होटलों के अंदर खाना पकाने की अनुमति नहीं है. नतीजतन, अब तीर्थयात्रियों को अपने-अपने होटलों द्वारा उपलब्ध कराया गया खाना ही खाना होगा.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST