<

मुलायम सिंह यादव से लेकर नारायण दत्त तिवारी तक…भारत के वो 5 नेता, जिनके बेटों की संदिग्ध हालत में हुई मौत

Prateek Yadav Death: भारत के वो 5 नेता जिनके बेटों की संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गई. इस लिस्ट में मुलायम सिंह यादव, नारायण दत्त तिवारी, इंदिरा गांधी, द्रौपदी मुर्मु और शकील अहमद खान का नाम शामिल है.

Prateek Yadav Passed Away: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का अचानक निधन हो गया. जिनकी मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं. उनकी मौत के बाद उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है. ऐसे में आज हम उन 5 नेताओं की चर्चा करेंगे, जिनके बटे का निधन असामयिक हो गया. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई और पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है. वह अपर्णा यादव के पति थे.

उनके करीबी लोगों ने उनकी मौत पर सवाल उठाए हैं और इसे स्वाभाविक मौत के बजाय संदिग्ध बताया है. सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि उनके शरीर पर चोट के निशान मिले थे और उन्हें सीधे उनके घर के अंदर से अस्पताल ले जाया गया था. असल में, प्रतीक मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे, एक ऐसा बेटा जिसे मुलायम ने औपचारिक रूप से स्वीकार किया था और उसे पूरा दर्जा दिया था.

नारायण दत्त तिवारी के बेटे का निधन

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. रोहित ने एन.डी. तिवारी के बेटे के रूप में अपनी पहचान साबित करने के लिए लगभग छह साल तक एक ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई लड़ी थी. 2014 में डीएनए टेस्ट के बाद एन.डी. तिवारी ने उन्हें अपना बेटा स्वीकार कर लिया था. इसके बाद तिवारी ने रोहित की मां उज्ज्वला से शादी कर ली थी. 2019 में 39 वर्षीय रोहित मृत पाए गए थे; हालांकि उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला जो पेशे से वकील थीं. उनको बाद में उनकी मौत के मामले में फंसाया गया था.

यह भी पढ़ें – Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के आखिरी पोस्ट ने सबकी आंखों में ला दिए आंसू, वायरल हुआ आखिरी ‘टॉप गन’ वीडियो

संजय गांधी का निधन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी की भी एक विमान दुर्घटना में जान चली गई थी. 23 जून, 1980 को नई दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद उनका विमान नियंत्रण से बाहर हो गया था. विमान का इंजन फेल हो गया था और अशोक होटल के पीछे एक पेड़ से टकराने के बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।. कैप्टन सुभाष कश्यप, जो उनके साथ विमान उड़ा रहे थे, उनकी भी इस दुर्घटना में मौत हो गई थी.

द्रौपदी मुर्मु के बेटे का असामयिक निधन

भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के बेटे लक्ष्मण मुर्मु (25) की भी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. वह सुबह-सुबह अपने बिस्तर पर बेहोश पाए गए थे. यह घटना 2009 में हुई थी. द्रौपदी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहीं. इसके बाद उनके छोटे बेटे और बाद में उनके पति श्याम चरण का भी निधन हो गया.

शकील अहमद खान के बेटे का असामयिक निधन

इस सूची में एक और नाम शकील अहमद खान का है, जो कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता थे. उनके 18 वर्षीय बेटे अयान ज़ाहिद खान का शव 3 फरवरी, 2025 को पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर लटका हुआ मिला. अयान 12वीं कक्षा का छात्र था और बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली. अयान द्वारा ऐसा कदम उठाने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

यह भी पढ़ें – अखिलेश के भाई प्रतीक यादव के निधन पर सीएम योगी का आया रिएक्शन, जानें- क्या कहा?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST