<

Watch Video: बीच सड़क पर खुलेआम इश्क! एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते दिखे युवक-युवती; वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

Prayagraj Viral Video: प्रयागराज के भगवतपुर में सड़क किनारे खड़ी बाइक पर युवक-युवती के गले मिलने और किस करने का वीडियो वायरल हो गया. राहगीरों ने वीडियो बनाया, जिसके बाद सार्वजनिक जगह पर रोमांस को लेकर सवाल उठने लगे.

Prayagraj Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित भगवतपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक और युवती सड़क किनारे खड़ी बाइक पर खुलेआम एक-दूसरे के साथ प्रेम प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. दोनों की हरकतों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

कार में गले मिले, किया Kiss

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कल शाम का है. उस दौरान युवक और युवती सड़क पर खड़ी गाड़ी में काफी देर तक एक-दूसरे के साथ समय बिताते रहे. वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते दिखाई दे रहे हैं. उनकी ये हरकतें आसपास मौजूद लोगों के कैमरे में कैद हो गईं.

राहगीरों ने बनाया VIDEO

मौके पर मौजूद कुछ लोगों की नजर जब इस घटनाक्रम पर पड़ी तो उन्होंने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. कुछ ही समय में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे.

सार्वजनिक जगह पर रोमांस को लेकर उठे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे निजी मामला बता रहे हैं, तो कुछ सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा बनाए रखने की बात कह रहे हैं.

वीडियो की पुष्टि और कार्रवाई पर नजर

हालांकि, वायरल वीडियो की तारीख, समय और स्थान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है. वीडियो में दिखाई दे रहे युवक-युवती की पहचान भी सार्वजनिक नहीं हुई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामले में पुलिस से कोई शिकायत की गई है या नहीं. भगवतपुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: इंडिया न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य और उसमें किए जा रहे दावों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Watch Video: ‘मेरी बेटी को मत…’, एयरपोर्ट पर चिल्लाती रही मां, खींच कर ले गए ICE अधिकारी; वीडियो वायरल

Seattle Airport ICE Arrests: ICE ने एक बयान जारी कर कहा कि उसके अधिकारियों ने…

Last Updated: November 22, 2026 13:41:21 IST

बहरी और गूंगी लड़की का हुआ था रेप, दो महिने बाद मां और अपने ही भाई ने की हत्या; दिल दहला देने वाली है पीछे की वजह

Bihar Murder Case: हत्या से करीब दो महीने पहले लड़की के साथ रेप हुआ था.…

Last Updated: November 22, 2026 13:08:09 IST

Agra Crime News: किसी और की पत्नी के साथ लिव-इन में रहता था शुभम, 4 दिन पहले मनाया था जन्मदिन; फिर ऐसा क्या हुआ?

Agra Crime News: आगरा में लिव-इन में रह रहे शुभम का शव फंदे से मिला.…

Last Updated: November 22, 2026 12:55:14 IST

Watch Video: पत्नी ने बालों में कराया कलर, तो पति बन बैठा हैवान, चोटी काटने के बाद तेजाब से…

Meerut News: मेरठ में पति ने शक में पत्नी की चोटी काटी, मारपीट की, तेजाब…

Last Updated: November 22, 2026 12:29:35 IST

पहले दो शादियां, फिर तीसरे पति से रचाया ब्याह… लाखों के जेवर लेकर हुई नौ-दो ग्यारह हुई लुटेरी दुल्हन

Uttar Pradesh News: कानपुर में दो शादियां छिपाकर तीसरी शादी करने का आरोप लगा है.…

Last Updated: November 22, 2026 11:50:16 IST

तुम मेरी नहीं तो किसी की नहीं! ब्रेकअप के बाद प्रेमिका के घर में लगाई आग! अंदर मौजूद था पूरा परिवार

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डोंबिवली में ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के घर में…

Last Updated: November 22, 2026 11:02:53 IST