उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा हादसा हो गया है. यहां गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज ढह गया. इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है. वहीं दो लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है.
प्रयागराज में गैस टैंक फटने से हादसा
Prayagraj Ammonia Gas Explodes: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा हादसा हो गया. गंगापार के फाफामऊ इलाके में गैस टैंक फंसने के कारण एक कोल्ड स्टोरेज ढह गया. कहा जा रहा है कि इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग इसके मलबे में फंसे हुए हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है. राहत और बचाव के लिए टीमें मौके पर तैनात हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हादसे के कारण मार्ग पर आवाजाही बंद कर रास्ता डायवर्ट कर दिया गया है.
अधिकारियों ने इस बारे में कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक कुल 7 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है. बचाव और राहत कार्य जारी है. मौके पर पुलिस टीम के साथ ही एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ समेत तमाम बल मौजूद हैं. बुलडोजर की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है.
इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है. इनमें दो की पहचान बिहार के सहरसा निवासी 32 वर्षीय ज्योतिष और फाफामऊ स्थित चंदापुर गांव निवासी 44 वर्षीय जगदीश के रूप में हुई है. वहीं स्थानीय मजदूरों की मानें, तो इस हादसे में अब तक कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं.
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के फाफामऊ में गंगापार के मलाक हरहर के पास लखनऊ रोड के चांदपुर गांव के सामने स्थित सपा के पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोर था. इस कोल्ड स्टोर का नाम आदर्श कोल्ड स्टोर था. कहा जा रहा है कि ये कोल्ड स्टोरेज लगभग 20 साल पुराना था. हादसे के बाद प्रयागराज के डीएम मनीष वर्मा पहुंचे. उन्होंने बताया कि राहत कार्य किया जा रहा है. सभी घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह अस्पताल पहुंचीं.
जानकारी के अनुसार, ये हादसा सोमवार दोपहर को हुआ. उस समय कोल्ड स्टोरेज में आलू रखे जा रहे थे. इसी बीच अचानक अमोनिया गैस से भरे टैंक में तेज विस्फोट हो गया. रिसाव के कारण लोग कोल्ड स्टोर के अंदर दाखिल नहीं हो पा रहे हैं. मलबे से लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…