<

अब कुत्तों को भी होगी ‘उम्रकैद’, UP के इस शहर में प्रशासन का बड़ा फैसला; गलती करने पर सलाखों के पीछे काटेंगे सजा

UP News: प्रयागराज प्रशासन ने आवारा कुत्तों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, अब बाईट लेने पर कुत्तों को उम्रकैद हुआ करेगी.

Stray Dogs: प्रयागराज में आवारा कुत्तों ने खौफ पैदा कर दिया है. लगातार इनके आक्रमक होने और इंसानों को काटने की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने एक नया फैसला लिया है. सरकार ने आदेश जारी किया है कि जो भी कुत्ता पहली बार किसी इंसान को काटेगा, उसे एबीसी सेंटर में 10 दिन तक रखा जाएगा. इतना ही नहीं फिर उसके शरीर में एक माइक्रोचिप लगाकर उसे छोड़ दिया जाएगा. इसके बाद अगर कुत्ता दोबारा किसी को काटता है, तो उसे उम्रकैद की सजा दी जाएगी. उसे पूरी ज़िंदगी एबीसी सेंटर (पशु जन्म नियंत्रण केंद्र) में बने शेल्टर हाउस में रखा जाएगा.

दूसरी बार काटेगा कुत्ता तो

नगर निगम के पशुधन पदाधिकारी विजय अमृत राज का कहना है कि, प्रमुख सचिव नगर विकास द्वारा सभी नगर निकायों के लिए यह आदेश जारी किया गया है. जिसका पालन कराया जा रहा है. अगर कुत्ता दूसरी बार काटता है, तो तीन सदस्यीय समिति इसकी जाँच करेगी. इसमें पशुपालन पदाधिकारी, स्थानीय निकाय प्रतिनिधि और एसपीसीए सदस्य शामिल होंगे. समिति यह भी देखेगी कि कुत्ते को हमला करने के लिए उकसाया गया था या नहीं. सबूत मिलने पर ही कुत्ते को आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी.

लगातार बढ़ रही घटनाएं

प्रयागराज शहर में आवारा कुत्तों की संख्या 1 लाख 15 हज़ार को पार कर गई है. हर महीने कुत्तों के काटने के चार हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं. आवारा कुत्तों के कारण हर महीने सैकड़ों सड़क दुर्घटनाएँ हो रही हैं. पिछले हफ़्ते एक आवारा कुत्ते ने बाइक सवार एक बैंक मैनेजर का पीछा किया. भागते समय वह नगर निगम की कूड़ा गाड़ी के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.

Heena Khan

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST