Raebareli Crime News: रायबरेली में एक शख्स ने नसीराबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही एक युवक पवन कुमार पुत्र हरिलाल बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है. तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी.
रायबरेली रेप केस
UP Crime News: रायबरेली जिले की नसीराबाद पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने न सिर्फ किशोरी को सुरक्षित बरामद किया, बल्कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.
मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़ित पिता ने नसीराबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही एक युवक पवन कुमार पुत्र हरिलाल बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है. तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी.
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली. मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र के बैढौना मोड़ पर घेराबंदी की. यहां से पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए वांछित अभियुक्त पवन कुमार को दबोच लिया.
किशोरी के बरामद होने के बाद जब पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए, तो मामला और भी गंभीर निकला. पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में रेप और पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की थी, जिसके लिए अब उसे कड़े कानूनी प्रावधानों का सामना करना होगा.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…