Dhar Accident Today: एमपी के धार में बुधवार रात करीब 8.30 बजे एक पिकअप गाड़ी पलट गई. इसमें लगभग 30 से 35 मजदूर सवार थे. गाड़ी के पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.
धार रोड एक्सीडेंट
Dhar Accident News: मध्य प्रदेश के धार जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई. वहीं 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में हो रहा है. यह दुर्घटना चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई, जब मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार रात करीब 8.30 बजे हुई. पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक, लगभग 30 से 35 मजदूर सवार थे. वाहन पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.
बताया जा रहा है कि अमझेरा की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अचानक असंतुलित हुआ और पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी मजदूर नीचे दब गए. तेज रफ्तार पिकअप रोड डिवाइडर से टकरा गया था. एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को धार के जिला अस्पताल पहुंचाया गया.
इस भीषण हादसे में अब तक 12 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है. दुखद बात यह है कि मृतकों में बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. वहीं, कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया. कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. 10 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है.
फिलहाल सूचना मिलते ही तिरला थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. राहत एवं बचाव कार्य जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, घायलों की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. दूसरी तरफ अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों के इलाज में जुटी हुई है.
India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…
Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…
Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…
Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…
CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…
UP Rat Video Goes Viral : झांसी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो…