Raebareli Road Accident: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक भयानक हादसा हुआ, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया. लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर एक बेकाबू बस ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी और 1 किमी तक घसीटते हुए ले गया. इस हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई.
रायबरेली में बेकाबू बस ने बाइक सवाल दंपति को कुचला.
Raebareli Road Accident: ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार की रात उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक बेकाबू निजी बस ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भयावह थी कि बस के नीचे फंसी बाइक से चिंगारियां निकलती रहीं, लेकिन हैवान बने बस चालक ने ब्रेक लगाने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी. करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर घिसटते रहने के कारण बाइक सवार दंपत्ति के शरीर के चीथड़े उड़ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
सबीसपुर निवासी दशरथ (36) अपनी पत्नी माधुरी और 10 वर्षीय मासूम बेटे प्रिंस के साथ कल्याणी गांव स्थित ससुराल से वापस लौट रहे थे. रात के करीब 10:30 बजे थे, सड़क पर सन्नाटा पसरने लगा था. अरखा कोल्ड स्टोर के पास जैसे ही उनकी बाइक पहुंची, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
प्रत्यक्षदर्शियों ने जो बताया, उसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. टक्कर के बाद बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई थी. आरोपी चालक ने बस रोकने के बजाय भागने की कोशिश में एक्सीलेटर दबा दिया. बाइक सवार दंपत्ति को बस करीब एक किलोमीटर दूर ‘मनऊ का इंदारा’ तक घसीटती ले गई. हाईवे पर रगड़ खाने से बाइक से आग की लपटें और चिंगारियां निकल रही थीं, लेकिन चालक नहीं रुका.
इस भीषण हादसे ने 10 साल के मासूम प्रिंस के सिर से माता-पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया. गंभीर रूप से घायल प्रिंस को आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. फिलहाल बच्चा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली में हड़कंप मच गया. कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अज्ञात बस और उसके चालक की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है. हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…
लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…
IND vs WI | KL Rahul 10,000 International Runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में…
Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…
Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…