<
Categories: देश

Bengal Elections 2026 Viral Video: वोटिंग के दिन मुर्शिदाबाद में क्यों हुआ बवाल? मिनटों में कैसे TMC और कबीर समर्थकों में हो गई भिड़ंत

Bengal Elections 2026 Viral Video: आज पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दिन मुर्शिदाबाद के नौदा में बड़ा विवाद हो गया है. प्रमुख हुमायूं कबीर और टीएमसी सपोर्टर्स के बीच झगड़ा हो गया है.

West Bengal Election 2026 Viral Video: जैसा की सभी को पता है कि आज पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए बड़ा दिन हैं. राज्य में सुबह से वोटिंग हो रही है और काफी लोग वोट कर रहे हैं लेकिन मुर्शिदाबाद के नौदा में बड़ा विवाद हो गया है. विवाद ये है कि AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर एक घटना का दौरा करने गए थे तभी वहां पर टीएमसी सपोर्टर्स उनके बीच झगड़ा हो गया. वहां मौजूद पुलिस के साथ हुमायूं कबीर की बहस हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हुमायूं कबीर रेजीनगर सीट के कैंडिडेट हैं.

झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसके बाद हुमायूं कबीर सड़क पर बैठ गए और कहने लगे कि मैं यहां से नहीं जाऊंगा, मेरे वर्कर्स को पीटा जा रहा है, मुझे यहां से कोई नहीं निकाल सकता. उन्होंने आगे कुर्सी पर बैठने के बाद कहा कि टीएमसी के वर्कर्स हमारे नेताओं को धमकी दे रहे हैं.

डोमकल सीट पर भी हुआ विवाद

वहीं डोमकल विधानसभा क्षेत्र में भी टीएमसी और हुमांयू कबीर का झगड़ा हुआ. सुरक्षाबलों के वहां होने के बाद भी दोनों पार्टी के बीच लड़ाई हुई. टीएमसी का कहना है कि हिमांयू कबीर यहां से चले जाएं. मामले को बढ़ते देख वहां के अधिकारियों ने रिपोर्ट ली. मौजूदा रिपोर्टस की माने चो कई मतदाताओं का आरोप है कि उन्हें पोलिंग बूथ जाने से रोका गया है. यहां तक की लोगों का ये भी कहना है कि उन्हें धमकी मिल रही है कि अगर वोट डाला तो उन पर हमला होगा.

इलाके में डर का माहौल

डोमकल के रायपुर गांव में भी लोगों का यही कहना है और लोगों के बीच काफी डर का माहौल है. सुबह से ही इलाके में हथियारबंद थे. ये सभी आरोप टीएमसी पर लगे हैं लेकिन अभी तक पार्टी ने कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है.

 आस-पास के लोग का कहना है कि सुबह के समय इलाके में न पुलिस थी और न ही कोई और. बाद में जब सुरक्षाबल तैनात हुए तो तब माहौल में सुधार हुआ.

 
 

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोबोट बनाएंगे कॉफी, डांस करके यात्रियों का भी करेंगे मनोरंजन; चाय-आइसक्रीम भी मिलेगी

Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…

Last Updated: October 24, 2026 18:01:37 IST