<

रायबरेली में गरमाई सियासत, राहुल गांधी बोले- हाइड्रोजन बम आयेगा, सब साफ हो जायेगा

Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर अपनी संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर रहे. इस बीच उनके दौरे में क्या- क्या बाते हुई उस पर चर्चा करेगें.

Rahul Gandhi Raebareli Visit: राहुल गांधी जब पहले दिन अपने कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए लखनऊ से रायबरेली आ रहे थे तब हरचंदपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ,नेताओ ने विरोध प्रदर्शन किया। यही नही हाथों में बैनर पोस्टर जिसमे लिखा था राहुल गाँधी वापस जाओ। भाजपा के प्रदर्शन में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी शामिल रहे। हालाकि पुलिस फोर्स ने किसी तरह से राहुल गांधी का काफिला आगे निकलवाया। राहुल गाँधी दिनभर अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल हुए।
नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली (Raebareli) पहुंचे। इस दौरे में जहां एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने भाजपा और सरकार पर तीखे हमले बोले. इसके साथ ही उन्होंने दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कई अहम निर्देश भी दिए.

पहले दिन सियासी गर्माहट

राहुल गांधी जब लखनऊ से रायबरेली पहुंचे, तो रास्ते में हरचंदपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका काफिला रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों के हाथों में पोस्टर और बैनर थे, जिन पर लिखा था राहुल गांधी वापस जाओ.  इस प्रदर्शन में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी शामिल रहे. हालांकि पुलिस की तैनाती और सुरक्षा बल की मदद से राहुल गांधी का काफिला आगे बढ़ गया और वे अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल हुए. इसी दौरान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गांधी परिवार पर निशाना साधा और पुलिस पर भी पक्षपात के आरोप लगाए. उन्होंने अपनी शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजने की बात कही.

राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

दौरे के दूसरे दिन भी राजनीतिक माहौल गर्म रहा. कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा समिति की बैठक के दौरान पूर्व मंत्री और विधायक मनोज पांडेय ने प्रधानमंत्री की मां को लेकर बिहार में की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा का प्रस्ताव सदन में रखने की मांग की.  प्रस्ताव न रखे जाने पर वे बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल आए और मीडिया के सामने अपनी बात रखी. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए और चुनावी गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने युवाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि बहुत बड़ा हाइड्रोजन बम आने वाला है, जिसके बाद सब साफ हो जाएगा.  राहुल गांधी ने यहां “वोट चोर गद्दी छोड़ो” का नारा भी दोहराया.

दिशा बैठक में विकास एजेंडा

दौरे का सबसे अहम हिस्सा रहा दिशा समिति की बैठक, जिसकी अध्यक्षता खुद राहुल गांधी ने की.  जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जिले में चल रही योजनाओं का बिंदुवार प्रस्तुतिकरण किया. बैठक में मनरेगा (MGNREGA), प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, समग्र शिक्षा अभियान, कौशल विकास योजना समेत कई प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

राहुल गांधी ने सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए. साथ ही पशुपालन विभाग से वेटरनरी डॉक्टरों की उपलब्धता और कृत्रिम गर्भाधान सुविधाओं पर जानकारी ली. उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे और जिले में निर्माणाधीन बाईपास सड़कों की प्रगति पर भी चर्चा की. उन्होंने जोर दिया कि कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण ले चुके युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और पूर्व दिशा बैठकों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई.

ये जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों रहें मौजूद

इस बैठक में अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, एमएलसी गोविन्द नारायण शुक्ला, विधायक अदिति सिंह, अशोक कोरी, श्यामसुंदर भारती, राहुल राजपूत सहित जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Silver Price Today 26 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा धमाका! एक किलो के भाव में 5,500 की गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

Last Updated: October 26, 2026 10:24:57 IST

BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को चाकुओं से गोदा, ड्रग्स के धंधे के खिलाफ उठाई थी आवाज; दहशत में इलाके के लोग

Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…

Last Updated: October 26, 2026 10:02:40 IST

Giridih Road Accident: मौत का सफर! ट्रेलर में फंसकर 6 किलोमीटर तक घिसटी कार, हथौड़े से तोड़कर निकाले गए लोग

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…

Last Updated: October 26, 2026 09:46:09 IST

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें ताजा रेट

Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…

Last Updated: October 26, 2026 09:25:09 IST

Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…

Last Updated: October 26, 2026 09:10:52 IST

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली से पहले अयोध्या जाने वाले ध्यान दें! 1 नवंबर से बदल जाएगा रामलला के दर्शन का समय, जानें नई टाइमिंग

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…

Last Updated: October 26, 2026 08:39:40 IST