<

रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी! बागपत को मिली दो ट्रेनों की बड़ी गिफ्ट, जयंत चौधरी रहे मौजूद, जानें किस रूट पर चलेगी

Baghpat Two Pasenger Trains News: बागपत को दो पैसेंजर ट्रेनों का तोहफा मिला है. शामली से दिल्ली को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बागपत से होकर जाएगी.

Baghpat Two Pasenger Trains News: उत्तर प्रदेश के बागपत को दो नई पैसेंजर ट्रेनों का तोहफा मिला है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जिले के बड़ौत स्टेशन से इन दो नई ट्रेनों का उद्घाटन किया है. दोनों ट्रेन दिल्ली और शामली के बीच चलेंगी. उद्घाटन के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ‌भी मौजूद थे. रेल मंत्री ने कहा कि इन नई ट्रेन के शुरू होने से समाज के सभी वर्गों को काफी फायदा होगा. दिल्ली सहारनपुर रेलवे लाइन पर तेजी से चल रहा है. जल्द ही रेनोवेशन और डबलिंग का काम शुरू होगा. जिससे यह रूट नए रूप में दिखेगा. उन्होंने अक्टूबर से इस रूट पर दो नए क्रॉसिंग स्टेशन बनाने की घोषणा किया.

वेस्ट UP को फ़ायदा होगा

केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि दो नई ट्रेनों के शुरू होने से ज़िले और वेस्ट UP को फ़ायदा होगा. उन्होंने कहा कि देश में फ़ैक्ट्रियां तेज़ी से बढ़ रही है. जिससे रोजगार के मौके बढ़ रहे है. चौधरी ने कहा कि कंप्यूटर और मोबाइल ऐप डेवलपमेंट के क्षेत्र में नए काम हो रहे है. बागपत मॉडर्न बन रहा है, और यहां के टैलेंटेड छात्र इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है. जयंत ने बिहार चुनाव को लोगों का ऐतिहासिक फैसला बताया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास लोगों के लिए कोई मुद्दा नहीं है और वह नेगेटिविटी फैला रहा है. जयंत ने एक स्किल डेवलपमेंट सेंटर का भी उद्घाटन किया है.

कब-कब चलेंगी ये दो ट्रेन

सोमवार से ट्रेन नंबर 04496 बड़ौत से दिल्ली शाहदरा और 04495 शाहदरा से बड़ौत के लिए चलेगी. दोनों ट्रेन में 12 कोच होंगे. ट्रेन नंबर 04496 बड़ौत से दोपहर 1:43 बजे चलेगी और शाम  4:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह बागपत रोड खेकड़ा, नोली और गोकुलपुर सबोली पर रूकेगी. वही ट्रेन नबंर 04495 शाहदरा से दोपहर 2:16 बजे चलेगी और शाम 4:38 बजे बड़ौत पहुंचेगी, शामली, कांधला और कासिमपुर खेरी पर रूकेगी.

इन नई ट्रेनों के शुरू होने से बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, शामली और आसपास के शहरों के यात्रियों को दिल्ली के लिए सस्ती और सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. पहले यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए घंटों सफर करना पड़ता था और ज्यादा खर्च करना पड़ता था. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नई ट्रेन के चलने से रोजाना हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

Who is Dhanraj Nathwani: अंबानी परिवार के बेहद करीबी, कौन हैं धनराज नथवानी? जिन्हें सपा ने टिकट देकर चौंकाया

Who is Dhanraj Nathwani:धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. कंपनी से जुड़े…

Last Updated: September 30, 2026 11:38:53 IST

Apple Pay India Launch: 10 साल का इंतजार खत्म! भारत में आया एप्पल पे, ऐसे होगा फटाफट पेमेंट

Apple Pay India Launch: कंपनी का कहना है कि Apple Pay उन भारतीय यूज़र्स के…

Last Updated: September 30, 2026 11:30:11 IST

Amroha Dowry Case: बात करने पहुंचे थे बहन की ससुराल, फिर मायके वालों को दरवाजा बंद कर दी कुटाई; फिर ट्रैक पर मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज विवाद को लेकर मायके वालों पर कथित हमला हुआ.…

Last Updated: September 30, 2026 11:23:46 IST

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 12:00:35 IST