Ram Mandir Dharm Dhwajarohan 2025: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने इस ऐतिहासिक अवसर पर भगवान राम को प्रणाम किया. उन्होंने कहा कि यह ध्वज भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक है.
PM Modi
Ram Mandir Dharm Dhwajarohan 2025: अयोध्या में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला है. श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ऊपर धर्म ध्वज फहराया गया. इस शुभ मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर भगवान राम को प्रणाम किया. अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रों के जाप और ध्वजारोहण से पूरी रामनगरी उत्सव के माहौल में डूब गई. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सदियों बाद कोई घाव भर रहा है.
PM मोदी ने कहा कि “आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना में एक और अहम मोड़ देख रही है. श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह का यह पल अनोखा और असाधारण है. यह धर्म ध्वज सिर्फ एक ध्वज नहीं है… यह भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का ध्वज है. यह ध्वज संघर्ष से सृजन की गाथा है, सदियों पुराने सपनों का साकार रूप है, संतों की साधना और समाज की भागीदारी का सार्थक समापन है.
PM मोदी ने आगे कहा कि “सदियों का दर्द आज खत्म हो रहा है. सदियों का संकल्प आज पूरा हो रहा है. आज एक ऐसे यज्ञ की पूर्णता है जिसकी अग्नि 500 साल तक जलती रही. एक ऐसा यज्ञ जिसकी आस्था कभी डगमगाई नहीं, कभी आस्था हारी नही. यह धर्म ध्वज सिर्फ एक ध्वज नहीं है; यह भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का ध्वज है. इसका केसरिया रंग, ॐ अक्षर, जो सूर्यवंश की शान को याद दिलाता है, और पेड़, राम राज्य की शान को दिखाता है. यह ध्वज एक संकल्प है, यह ध्वज एक सफलता है. यह झंडा संघर्ष से सृजन की गाथा है. यह ध्वज संतों की साधना और समाज की भागीदारी का सार्थक परिणाम है.
PM मोदी ने कहा कि “आइए हम ऐसा समाज बनाएं जहां कोई गरीबी न हो, कोई दुखी या लाचार न हो. जो लोग किसी वजह से मंदिर नहीं आ पाते और फिर भी दूर से मंदिर के ध्वज को प्रणाम करते है. उन्हें भी वही पुण्य मिलता है यह धर्म ध्वज इस मंदिर के मिशन का भी प्रतीक है. यह ध्वज दूर से ही रामलला की जन्मभूमि के दर्शन कराएगा. यह आने वाले युगों तक श्री राम के आदेशों और प्रेरणाओं को पूरी मानव जाति तक पहुंचाएगा. मैं इस खास मौके पर दुनिया भर के लाखों राम भक्तों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं.”
Jammu Kashmir royal family: जम्मू-कश्मीर के राजपरिवार के राजकुमार मार्तंड सिंह की शादी पंजाब के…
Amroha wedding case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मंडी धनौरा क्षेत्र में निकाह से…
Meerut murder case: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास के पास ई-रिक्शा…
Banda News: आरोपी मलखान को गिरफ्तार कर बिसंडा थाने लाया गया था, जहां पूछताछ और…
Chile road accident: चिली के सैंटियागो स्थित प्रोविडेंसिया में 29 अक्टूबर को एक हैरान करने…
UPSC Mains Result 2026: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों को रिजल्ट…