<

Gonda Accident: गोंडा-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से 5 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Gonda Road Accident News: गोंडा में बालपुर जाट के पास शिवानी अपने पिता सुनील सिंह के साथ सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार मारुति वैन ने उसे टक्कर मार दी.

Gonda Road Accident: गोंडा-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची शिवानी सिंह की मौत हो गई, जिससे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया.

यह घटना तिवारी पुरवा, बालपुर जाट के पास उस समय हुई जब शिवानी अपने पिता सुनील सिंह के साथ सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार मारुति वैन ने उसे टक्कर मार दी.

परिजनों का फूटा गुस्सा

टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क जाम कर दी.

सूचना पर पहुंची देहात पुलिस ने जब लोगों को समझाने की कोशिश की, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पुलिस ने किसी तरह स्थिति को किया नियंत्रित

काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को शांत कराया. पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

देहात कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही माहौल खराब करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST