<

UP: बाराबंकी में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, मोबाइल और अवैध तमंचा बरामद, पुलिस कर रही ये जांच

Barabanki News: पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया कि उसने 14 अगस्त 2024 को महिला जिला अस्पताल परिसर से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी. इसके बाद से वह फरार चल रहा था और चोरी की गाड़ियों का उपयोग अपने निजी कार्यों में करता था.

UP News: बाराबंकी जिले के थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा एक अवैध देशी तमंचा बरामद किया है. यह कार्रवाई 30 अप्रैल 2026 को की गई, जब पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ढकौली फार्म टावर के पास से अभियुक्त को धर दबोचा.

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद सद्दाम पुत्र मोहम्मद सलीम उर्फ खालिद निवासी कांशीराम कॉलोनी, हजाराबाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पहले से मु0अ0सं0 728/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था. तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा एक अवैध देशी तमंचा .12 बोर के साथ एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया.

अस्पताल से की थी चोरी

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने महत्वपूर्ण खुलासा करते हुए बताया कि उसने 14 अगस्त 2024 को महिला जिला अस्पताल परिसर से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी. इसके बाद से वह फरार चल रहा था और चोरी की गाड़ियों का उपयोग अपने निजी कार्यों में करता था. पुलिस का कहना है कि अभियुक्त लंबे समय से चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी.

आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज

तमंचा बरामद होने के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 350/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है तथा यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST