Saharanpur Mosque Demolition: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद पर शनिवार तड़के कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने 6 बुलडोजर चलाकर बेदखली की कार्रवाई की. मार्च 2025 से चल रहे इस कानूनी विवाद, जिला कोर्ट के फैसले और मौके पर बने तनावपूर्ण माहौल की पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर बनी एक मस्जिद को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद शनिवार सुबह अचानक बढ़ गया. कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने शनिवार तड़के मस्जिद को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी. मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ कई बुलडोजर के जरिए कार्रवाई की गई.
शुक्रवार देर रात से ही सोशल मीडिया और शहर में यह चर्चा फैल गई थी कि कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद पर कार्रवाई हो सकती है. रात गहराते ही कलेक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. शनिवार सुबह करीब 4:00 बजे परिसर के अंदर बुलडोजर पहुंचे और निर्माण को ढहाने का काम शुरू हुआ. कार्रवाई के दौरान कलेक्ट्रेट के सभी मुख्य रास्तों और गेटों को बंद कर दिया गया था.
यह पूरा विवाद करीब डेढ़ साल पुराना है:
सुनवाई के दौरान मस्जिद पक्ष की ओर से दावा किया गया था कि यह जमीन वक्फ की है और मस्जिद लगभग 150 साल पुरानी है. हालांकि, कोर्ट में इस बात के ठोस दस्तावेज या सबूत पेश नहीं किए जा सके, जिसके आधार पर अदालत ने जमीन को सरकारी घोषित कर दिया.
शनिवार सुबह से ही कलेक्ट्रेट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे ताकि कानून-व्यवस्था न बिगड़े. किसी भी तरह की भीड़ को कलेक्ट्रेट के पास इकट्ठा नहीं होने दिया गया. वहीं, मस्जिद पक्ष के लोग अब इस मामले में आगे के कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…
Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…
Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…
UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…
NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…