<

संभल के शहर इमाम पर 7 करोड़ का जुर्माना, मस्जिद और दरगाह अवैध घोषित, सरकारी जमीन पर निर्माण का आरोप

Sambhal News: यह मामला संभल शहर से सटे गांव सैफ खां सराय का है. ग्राम सभा की जमीन संख्या 452 पर, लगभग 2 बीघा ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण कार्य किया गया था. जिसका अनुमानित मूल्य लगभग ₹ 6.94 करोड़ है.

Sambhal News: यूपी के संभल में विवादित मस्जिद और दरगाह को लेकर बड़ा फैसला देखने को मिला है. इस मामले को लेकर तहसीलदार कोर्ट में सुनवाई हुई है, जिसमें तहसीलदार कोर्ट ने संभल में मस्जिद और दरगाह को अवैध घोषित करार दिया है. यह मस्जिद और दरगाह ग्राम समाज की जमीन पर बनी हुई थी.

7 करोड़ रुपये का लगा जुर्माना

अधिकारियों का कहना है कि संभल की एक तहसीलदार अदालत ने सरकारी जमीन पर कथित तौर पर निर्मित एक मस्जिद, एक दरगाह और एक घर को हटाने का आदेश दिया है और शाही जामा मस्जिद के शाही इमाम आफताब हुसैन पर लगभग 7 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है. क्यों कि यह निर्माण कार्य ग्राम सभा के जमीन पर हुआ था.

जमीन पर मकान, मस्जिद और दरगाह बना

यह मामला पावंसा ब्लॉक के सैफ खान सराय गांव से जुड़ा हुआ है. जहां ग्राम सभा की जमीन संख्या 452 पर निर्माण कार्य किया गया. जमीन का क्षेत्रफल 0.1340 हेक्टेयर है और इसका अनुमानित मूल्य लगभग 6.94 करोड़ रुपये का है. अधिकारियों का कहनाा है कि खुर्शीद हुसैन के पुत्र शाही इमाम आफताब हुसैन ने अपने भाई मेहताब हुसैन के साथ मिलकर जमीन पर एक स्थायी मकान, एक मस्जिद और एक दरगाह बनाया था. 

ग्राम सभा की है जमीन

यह मामला तब सामने आया जब क्षेत्र के लेखपाल राहुल धारीवाल ने 24 जून, 2025 को एक रिपोर्ट प्रस्तुत की और इस रिपोर्ट में कहा गया कि जमीन ग्राम सभा की है. रिपोर्ट के बाद, ग्राम सभा बनाम आफताब हुसैन के नाम से एक रिपोर्ट दर्ज किया गया और नोटिस जारी किया गया. 

हाई कोर्ट से भी राहत नहीं

नोटिस मिलने के बाद आफताब हुसैन ने कार्यवाही से राहत पाने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख किया. हालांकि, वहां न्यायालय ने राहत नहीं मिली. अतिक्रमण के मामले में 30 जून को कारण बताओ नोटिस दिया गया था. 18 जुलाई को आफताब हुसैन और उनके भाई ने मामले को खारिज करने की अपील दर्ज की. मामले की सुनवाई हुई और 7 मार्च, 2026 को अदालत के समक्ष अंतिम दलीलें दी गई.

Vipul Tiwary

Recent Posts

LSG vs DC: मोहम्मद शमी की वापसी, अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिला मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

LSG vs DC Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला एकाना स्टेडियम…

Last Updated: April 1, 2026 19:19:35 IST

‘दादा’ की बायोपिक की शुरू हुई शूटिंग, राजकुमार राव ने साझा की जानकारी; क्या होगा फिल्म का नाम?

Rajkummar Rao: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक बन रही है. इस फिल्म…

Last Updated: April 1, 2026 19:14:13 IST

असम बना चुनावी रणभूमि, ‘मियां’ से ‘लव जिहाद’ तक चुनाव में गरमाए ये मुद्दे, कौन से मुद्दे मारेंगे बाजी?

असम विधानसभा चुनाव 2026 में आम विकास मुद्दों के साथ ही मियां, लव जिहाद और…

Last Updated: April 1, 2026 19:12:06 IST

अप्रैल 2026 से बंद हुआ Form 15H: सीनियर सिटिजेन्स के लिए होंगे ये बदलाव, जानें फॉर्म 121 में क्या?

भारत सरकार ने अब टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. अब…

Last Updated: April 1, 2026 18:56:07 IST

Petrol-Diesel Price Hike: डीजल 25 तो पेट्रोल 7 रुपये हुआ महंगा, अब इस कंपनी ने बढ़ाए दाम

Petrol-Diesel Price Hike: निजी कंपनी नायरा एनर्जी के बाद निजी ईंधन खुदरा विक्रेता कंपनी शेल…

Last Updated: April 1, 2026 18:52:49 IST

Optical Illusion:क्या आपकी नजर है दूसरों से तेज? इस तस्वीर में छिपी बिल्ली को ढूंढकर दिखाइए

Optical Illusion: एक दिलचस्प ऑप्टिकल इल्यूजन इन दिनों लोगों को उलझन में डाल रहा है.…

Last Updated: April 1, 2026 18:29:06 IST