<

देवरिया की तिरंगा यात्रा में निकली थी छात्राएं, गर्मी से छात्राओं का हाल हुआ बेहाल, 25 से अधिक अस्पताल में भर्ती

देवरिया में पीएम श्री जीआईसी परिसर से छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी. इस दौरान गर्मी और उमस की वजह से कई छात्राओं की तबियत खराब हो गई. सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Deoria, Uttar Pradesh: देवरिया में जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को पीएम श्री जीआईसी परिसर से छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी. इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल कई छात्राओं की तेज धूप और गर्मी के कारण तबियत बिगड़ गई. रास्ते में ही कुछ छात्राओं को चक्कर आने लगा, जबकि स्टेडियम पहुंचने के बाद लगभग 25 से 30 छात्राओं की तबीयत ज्यादा खराब हो गई.
सूचना मिलने पर तुरंत स्टेडियम में एंबुलेंस बुलाकर सभी छात्राओं को बारी-बारी से महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. डॉक्टर्स के अनुसार छात्राओं की तबीयत धूप लगने व गर्मी के कारण बिगड़ी है.

गर्मी और उमस से परेशान हुईं छात्राएं

जानकारी के अनुसार पीएम श्री जीआइसी परिसर से सुबह 11 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जीआइसी समेत कई विद्यालयों के करीब पांच हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया. यात्रा के बीच में ही कुछ छात्राओं की तबियत खराब होने लगी.
उमस और गर्मी की वजह से बीच रास्ते में ही कुछ छात्राओं को चक्कर आने लगा. शिक्षकों ने पानी का छींटा मारकर और पानी पिलाकर उन्हें सामान्य करने का प्रयास किया. स्टेडियम पहुंचने के बाद फिर से कई छात्राओं की हालत खराब होने लगी, जिसके बाद कई छात्राएं अचेत हो गईं. इसके बाद प्रशासन ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर उन्हें मेडिकल कालेज की इमरजेंसी भेजा.

डीएम ने भी किया दौरा

घटना की जानकारी मिलने पर देवरिया के डीएम मधुसूदन हुल्गी व सीडीओ राजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती छात्राओं का हाल जाना. चिकित्सकों की निगरानी में सभी बीमार छात्राओं का उपचार किया जा रहा है. चिकित्सकों के मुताबिक अभी सभी छात्राएं खतरे से बाहर है.
Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, माता-पिता समेत तीन बच्चों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 17, 2026 11:49:07 IST

कोटा के एलन कोचिंग कैंपस में खूनी झड़प; बैग से निकाली बंदूक, लड़की के चक्कर में हुआ था लफड़ा!

Kota Allen Coaching Fight: राजस्थान के कोटा में छात्रों के बीच मामूली विवाद ने हिंसा…

Last Updated: October 17, 2026 11:34:12 IST

Yuzvendra Chahal: ‘मैं बर्बाद हो रहा था…’ तलाक के बाद युजवेंद्र चहल की बिगड़ गई थी हालत, पैनिक अटैक और शराब की लत पर खोले राज

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने तलाक के बाद के मुश्किल दौर पर खुलकर बात की.…

Last Updated: October 17, 2026 11:31:27 IST