<
Categories: पंजाब

Who Is Jaspal Singh: नांदेड़ गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर निहंग सिख जसपाल सिंह ने कराया हमला, गिरफ्तार, हमले की वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

नांदेड़ गुरुद्वारे में पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला हो गया. आरोपी की पहचान 62 वर्षीय जसपाल सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पुणे का रहने वाला है.

नांदेड़ गुरुद्वारे में पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला हो गया. आरोपी की पहचान 62 वर्षीय जसपाल सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पुणे का रहने वाला है.
नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक नीलाभ रोहन ने पीटीआई को बताया कि दोपहर करीब 1:45 बजे गुरुद्वारा माता साहिब देवन जी मुगत के अंदर एक निहंग सिख ने कथित तौर पर बादल पर कृपाण से हमला किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया.

खतरे से बाहर हैं सुखबीर सिंह बादल

हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके दाहिने हाथ पर दो से तीन टांके लगे. एक अधिकारी के अनुसार, उनकी जान खतरे से बाहर है. बादल की सुरक्षा टीम में शामिल एक पुलिस अधिकारी संतोष केंद्रे भी हमले के दौरान उसकी रक्षा करने की कोशिश में घायल हो गए. बता दें कि यह घटना उस समय घटी जब बादल गुरुद्वारे की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे. इससे पहले दिन में, वे अपनी पत्नी, अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल के साथ नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब गए थे.

जसपाल सिंह कौन हैं?

आरोपी की पहचान 62 वर्षीय जसपाल सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पुणे के रहने वाले हैं. वे पहले पुणे की एक अदालत में वकील के रूप में काम कर चुके हैं. जसपाल सिंह पिछले दो वर्षों से नांदेड़ के पास मुगत स्थित माता साहिब गुरुद्वारे में सेवा कर रहे थे. पुलिस की पूछताछ के दौरानसिंह ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से कहा, “बस ऐसा करने का मन हुआ.”
आरोप है कि उसने बादल पर कृपाण से हमला किया, जब एसएडी प्रमुख गुरुद्वारे के अंदर थे. जसपाल सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसके मकसद के बारे में और जानकारी की प्रतीक्षा है. बता दें कि बादल को इससे पहले 2024 में भी निशाना बनाया गया था. सुखबीर सिंह बादल को हमले में निशाना बनाए जाने का यह पहला मौका नहीं है.
Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

कोटा के एलन कोचिंग कैंपस में खूनी झड़प; बैग से निकाली बंदूक, लड़की के चक्कर में हुआ था लफड़ा!

Kota Allen Coaching Fight: राजस्थान के कोटा में छात्रों के बीच मामूली विवाद ने हिंसा…

Last Updated: October 17, 2026 11:34:12 IST

Yuzvendra Chahal: ‘मैं बर्बाद हो रहा था…’ तलाक के बाद युजवेंद्र चहल की बिगड़ गई थी हालत, पैनिक अटैक और शराब की लत पर खोले राज

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने तलाक के बाद के मुश्किल दौर पर खुलकर बात की.…

Last Updated: October 17, 2026 11:31:27 IST

गुजरात की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत; 3 घायल

Gujarat Pharma Company Blast: गुजरात भरूच जिले के सायखा औद्योगिक क्षेत्र में एक फार्मा कंपनी…

Last Updated: October 17, 2026 10:48:05 IST