Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > चंदौली में सनसनीखेज वारदात, घर में घुसकर मारपीट व लूट में तीन घायल

चंदौली में सनसनीखेज वारदात, घर में घुसकर मारपीट व लूट में तीन घायल

Chandauli के जसौली गांव में देर रात घर में घुसकर लाठी-डंडों व हथियारों से हमला हुआ, तीन घायल हुए और 25 हजार रुपये की लूट का आरोप लगा.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 19:28:49 IST

Mobile Ads 1x1

लखनऊ: चंदौली जिले के सदर थाना क्षेत्र के जसौली गांव में देर रात एक घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है. इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 25 हजार रुपये नगद लूटे जाने का आरोप है.

पीड़ित पक्ष के अनुसार, कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से घर में घुसकर हमला किया. हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि घर में तोड़फोड़ भी की.

पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उनकी जेब से करीब 25 हजार रुपये नगद छीन लिए गए. जब पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी.

बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक व्यक्ति दबंग प्रवृत्ति का ग्राम प्रधान है, जो पहले भी मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है. घटना की सूचना मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है. पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Tags:

MORE NEWS