<
Categories: देश

Breaking News: इंडियन एयर फोर्स का LCA तेजस दुबई एयर शो के दौरान क्रैश, पायलट की मौत

Indian Fighter Jet  Tejas Crashed: शुक्रवार (21 नवंबर, 2025) को दुबई एयर शो के दौरान एक भारतीय तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया. इसमें सवार पायलट की मौत हो गई. तेजस जेट आसमान में एरोबेटिक्स करते हुए अचानक जमीन पर क्रैश हो गया, जिसके बाद एक ज़ोरदार धमाका हुआ, और फिर उसमें भीषण आग लग गई. इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.

 Indian Fighter Jet  Tejas Crashed: दुबई एयर शो में शुक्रवार (21 नवंबर, 2025) को  एक भारतीय तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया. इसमें सवार पायलट की मौत हो गई.  तेजस जेट आसमान में एरोबेटिक्स करते हुए अचानक जमीन पर क्रैश हो गया, जिसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ, और फिर उसमें भीषण आग लग गई. इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. यह हादसा दुबई एयर शो में एरियल डिस्प्ले के दौरान हआ. एक्सीडेंट में पायलट की मौत हो गई हैं एक्सीडेंट का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी बनाई जा रही है.

 दुबई एयर शो में हुआ हादसा

शुक्रवार (21 नवंबर, 2025) को दुबई एयर शो में एक शो के दौरान एक भारतीय तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया. इसमें सवार पायलट की मौत हो गई. वीडियो में तेजस जेट आसमान में एरोबेटिक्स करते हुए दिख रहा है, फिर अचानक ज़मीन पर क्रैश हो गया, जिसके बाद एक ज़ोरदार धमाका हुआ, और फिर उसमें भीषण आग लग गई. इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.

तेजस जेट अचानक कैसे क्रैश हो गया?

यह घटना लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर 2:10 बजे हुई, जब हज़ारों दर्शक एयरक्राफ्ट के एरोबेटिक्स देख रहे थे. हवा में पैंतरेबाज़ी करते समय, पायलट ने अचानक देश में बने LCA तेजस फाइटर जेट पर से कंट्रोल खो दिया, और एयरक्राफ्ट ज़मीन पर क्रैश हो गया. हादसे के बाद, दुबई एयर शो को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. इंडियन एयर फ़ोर्स ने दुबई में तेजस जेट के क्रैश होने की पुष्टि की है. IAF ने कहा, “इंडियन एयर फ़ोर्स का एक तेजस एयरक्राफ्ट दुबई एयर शो 2025 में क्रैश हो गया है. अभी और जानकारी का पता लगाया जा रहा है.”

आज दुबई एयर शो में एरियल डिस्प्ले के दौरान IAF तेजस एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना में पायलट को जानलेवा चोटें आईं, जिसे चलते उनकी मृत्यु हो गई. इंडियन एयर फ़ोर्स इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी बनाई जा रही है: इंडियन एयर फ़ोर्स

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

44 की उम्र में फिर दूल्हा बने टीवी एक्टर नंदीश संधू, रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद कविता बनर्जी संग रचाई शादी

Nandish Sandhu Wedding: टीवी एक्टर और एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पहले पति ने दूसरी बार…

Last Updated: November 15, 2026 12:48:50 IST

Chhath Puja 2026: आज शाम डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें पूजा की पूरी विधि, मंत्र और सामग्री की लिस्ट

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…

Last Updated: November 15, 2026 12:30:27 IST

Watch Video: शेर को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनाया अजीब तरीका, 5 बाइकों से घेरकर रोकने की कोशिश; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…

Last Updated: November 15, 2026 12:10:10 IST

पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: November 15, 2026 11:52:29 IST

Delhi News: दिल्ली में छठ पर राजनीति, AAP पर ‘फायर’ हुए कपिल मिश्रा, एक्स पर लिखा तंज वाला पोस्ट

Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों…

Last Updated: November 15, 2026 11:24:38 IST

Railway Track Blast: रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश में पाकिस्तान कनेक्शन! 30 हजार रुपये के लिए महिला ने किया बड़ा कांड; पंजाब में दो गिरफ्तार

Rajasthan Railway Track Blast: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS ने पंजाब से महिला…

Last Updated: November 15, 2026 11:11:51 IST