<
Categories: मनोरंजन

Casting Couch: ‘मैं वहीं मारने…’, भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर एक्ट्रेस Aamrapali Dubey का धमाकेदार बयान

Aamrapali Dubey on Casting Couch: क्या आम्रपाली दुबे भी हुई थीं कास्टिंग काउच का शिकार? इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा – जवाब जानकर हर कोई रह गया हैरान!

Aamrapali Dubey on Casting Couch : 2018 में चला था MeToo कैंपेन, जिसने फिल्म इंडस्ट्री के अंधेरे पहलुओं को उजागर किया. कई कलाकारों ने सामने आकर कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की और इसके बाद से ये शब्द लगातार सुर्खियों में बना रहा. सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कई एक्ट्रेस ने इस पर आवाज उठाई. इसी कड़ी में जब भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से इस मुद्दे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने बिना झिझक बेहद दमदार जवाब दिया.

“मेरे साथ कभी नहीं हुआ, क्योंकि …”

एक इंटरव्यू के दौरान जब आम्रपाली से पूछा गया कि क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच होता है, तो उन्होंने कहा- “असल में जिसके साथ होता है वही सही से बता सकता है. मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि मैं हमेशा से मुंह पर जवाब देने वाली लड़की रही हूं.”

आम्रपाली ने बताया कि उनके साथ किसी ने कभी ऐसी बात करने की कोशिश तक नहीं की क्योंकि लोगों को पता है कि वो ऐसी किसी हरकत पर चुप नहीं बैठेंगी.

“ऐसी हरकत पर वहीं जवाब दो!”

आम्रपाली दुबे ने आगे कहा कि जो लोग कास्टिंग काउच जैसी हरकतें करते हैं, उन्हें ये भली-भांति पता होता है कि किससे क्या बात करनी है. अगर किसी ने मुझसे ऐसी बात की होती, तो मैं वहीं मारने लगती. वो जानते हैं कि मैं ऐसा कर सकती हूं.”

उन्होंने ये भी कहा कि जो भी महिला कलाकार ऐसी स्थिति का सामना करती हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है. बल्कि उसी समय और उसी जगह गलत हरकत का जवाब देना चाहिए, फिर चाहे काम मिले या न मिले.

“महिलाओं को खुद के लिए खड़ा होना होगा”

आम्रपाली का मानना है कि ये समस्या सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री की नहीं, बल्कि हर जगह की है जहां महिलाओं को सुरक्षित महसूस नहीं होता. उन्होंने कहा, “कानूनी कार्रवाई बाद में होगी, लेकिन सबसे पहले महिलाओं को तुरंत रिएक्ट करना आना चाहिए.”

वे मानती हैं कि जब महिलाएं खुद के लिए खड़ी होंगी, तभी समाज में बदलाव आएगा. अपने उदाहरण से उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि डर नहीं, हिम्मत ही असली हथियार है.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST